Delhi News : दिल्ली विधानसभा में एक घटना ने सबको हैरान कर दिया. मामला यह है कि एक अंजान कार गेट को तोड़ते हुए परिसर में घुस गई और 5 मिनट वहां पर टहलने के बाद अचानक निकलकर चली गई.
Delhi News : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. सोमवार को एक गाड़ी गेट नंबर-2 से बैरियर को तोड़ते हुए परिसर में घुस गई और घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई. दूसरी तरफ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की दोपहर में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार लेकर विधानसभा के एक बाहरी गेट को जबरदस्ती तोड़ दिया. जैसे ही अंजान कार परिसर में दाखिल हुई उसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया.
गुलदस्ता रखकर भाग गया ड्राइवर
दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की तरफ बढ़ा और वहां के बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखकर वापस चला गया. दूसरी तरफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करके ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में पाया गया है कि उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार गेट नंबर-2 से घुसी और कार ड्राइवर ने लोहे का गेट तोड़ दिया.
VIDEO | Delhi: Outside visuals from the Delhi Assembly premises after a car attempts to forcibly enter the complex, breaching security barriers.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 6, 2026
A car driven by a masked man forced through one of the boundary gates of the Delhi Assembly premises, leading to a security scare on… pic.twitter.com/WXXcVBWkQI
यूपी में है उनका नंबर रजिस्टर्ड
इसके अलावा घटना के वक्त कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है और यूपी में उसका नंबर रजिस्टर्ड है. साथ ही जब ड्राइवर विधानसभा के परिसर में घुसा तो उसने मुंह को कपड़े ढका हुआ था. वहीं, पुलिस ने बताया कि जिस गेट से गाड़ी परिसर में एंट्री की वह पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं और अब उसके सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की जांच शुरू की जाएगी.
कार अंदर घुसते एक व्यक्ति ने देखा
वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि मैंने एक सफेद कार देखी थी. वह पहले गेट से टकराई और उसके बाद गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गई. साथ ही कार करीब पांच मिनट तक अंदर ही चलती रही और उसके बाद एक सुरक्षाकर्मी उसके करीब दौड़ा. फिर ड्राइवर ने गाड़ी को इधर-उधर घुमाया और वह अचानक परिसर से बाहर निकल कर चली गई. हालांकि, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी बेअसरः होर्मुज पर तेहरान पीछे हटने को तैयार नहीं, 25 मौत के बाद आर-पार की जंग
News Source: PTI
