Home Top News किराड़ी से नरेला तक विकास की नई रफ्तार, CM रेखा गुप्ता ने रखी 53 परियोजनाओं की आधारशिला

किराड़ी से नरेला तक विकास की नई रफ्तार, CM रेखा गुप्ता ने रखी 53 परियोजनाओं की आधारशिला

by Sachin Kumar 27 September 2026, 6:26 PM IST
27 September 2026, 6:26 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta lays 53 development projects worth

Delhi News: दिल्ली के विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए 214.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य अनधिकृत कॉलोनियों में जरूरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. इन योजनाओं का लाभ करीब 1.75 लाख लोगों को मिलेगा.

सरकार ने लोगों की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान दिया

परियोजना की आधारशिला रखने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद शहर के हर हिस्से में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है. इन इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर शिकायतें सामने आ रही थी और पुरानी सरकारों ने भी इनकी ओर ध्यान नहीं दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें, नालियां, सीवरेज और जल निकासी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है. साथ ही सरकार भी ये सुनिश्चित कर रही है कि विकास का लाभ दिल्ली की हर गली और इलाके तक पहुंचे.

1062 सड़कें और गलियां विकसित की जाएंगी

बताया जा रहा है कि जिन 53 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है. उसमें 27 अनधिकृत कॉलोनियों में 1062 सड़कें और गलियां विकसित की जाएंगी. इसके अलावा करीब 89.82 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क और 147.69 किलोमीटर का जल निकासी नेटवर्क भी डेवलप किया जाएगा. इन परियोजनाओं से स्थानीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जल निकासी का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और जलभराव की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा.

किराड़ी विधानसभा के लोगों को मिलेगा फायदा

वहीं, परियोजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ किराड़ी विधानसभा के लोगों को होगा. यहां पर 14 अनधिकृत कॉलोनियों में 105.51 करोड़ की लागत से कुल 27 विकास कार्य किए जाएंगे. इन परियोजनाओं में 640 सड़कें और गलियां, 101.42 किलोमीटर का जल निकासी नेटवर्क विकसित करना शामिल है. दूसरी ओर स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज नेटवर्क से जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या में उत्पन्न नहीं होगी.

फाइलें ऑनलाइन, काम में तेजी, ई-ऑफिस से बदली सरकारी कामकाज की प्रक्रिया: CM रेखा गुप्ता

विभिन्न विधानसभा एरिया में लगेंगे इतने करोड़

इसी तरह बवाना में 38.83 करोड़ के नौ काम, मुंडका में 22.05 करोड़ के पांच काम, नरेला में 14.48 करोड़ के चार काम और नांगलोई जाट में 33.25 करोड़ के आठ काम किए जाएंगे. इन इलाकों में बन रहे स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज नेटवर्क पानी की निकासी को बेहतर बनाने और जलभराव को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे. पक्की सड़कों और गलियों के बनने से लोकल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और कच्ची तहों से उड़ने वाली धूल भी कम होगी.

विकास कार्यों को गति मिली

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सरकार बदलने के बाद विकास कार्यों को गति मिली है. सरकार का मकसद सिर्फ घोषणाएं करना नहीं, बल्कि बरसों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान खोजना है. दिल्ली सरकार हर गली, हर इलाके और हर विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम कर रही है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, विधानसभा में ढोल-नगाड़ों संग किया CM रेखा गुप्ता का स्वागत

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?