Home Top News MP में बड़ा हादसा : गणेश पंडाल पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से 4 की मौत, 4 झुलसे

MP में बड़ा हादसा : गणेश पंडाल पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से 4 की मौत, 4 झुलसे

by Sanjay Kumar Srivastava 26 September 2026, 3:10 PM IST (Updated 26 September 2026, 3:12 PM IST)
26 September 2026, 3:10 PM IST (Updated 26 September 2026, 3:12 PM IST)
मध्य प्रदेश के मंडला में बड़ा हादसा : गणेश पंडाल पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से 4 की मौत, 4 गंभीर

MP Accident: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. हादसा होते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई. बताया जाता है कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद कुछ लोग पूजा स्थल पर बने पंडाल में आराम कर रहे थे. इसी दौरान बिजली का तार टूटकर पंडाल पर गिर गया. ब्लॉक मेडिकल ऑफ़िसर डॉ. राजीव चावला ने बताया कि करंट लगने के बाद चार लोगों को यहां भर्ती कराया गया था, जिसे मृत घोषित कर दिया गया.

नैनपुर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई घटना

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के हीरापुर गांव में शनिवार तड़के बिजली का तार टूटकर गणेश उत्सव के मंच पर गिर गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए. यह घटना सुबह करीब 5 बजे नैनपुर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई, जब लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह के बाद मंच पर सो रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, तेज़ हवा और बारिश के कारण ट्रांसफ़ॉर्मर और बिजली मीटर के पास लगा एक तार पास के खंभे से टूटकर गिर गया. सब-डिविजनल पुलिस ऑफ़िसर (SDPO) मनीष राज ने बताया कि गिरा हुआ तार मंच से टकराया, जिससे पूरे मंच में करंट फैल गया. उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक पंडाल में लौट आए थे और सो रहे थे.

एक की हालत गंभीर

हवा और बारिश के कारण बिजली का एक तार टूटकर पंडाल के खंभे के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे पंडाल में करंट फैल गया. चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि दो घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीसरे व्यक्ति को ज़िला अस्पताल भेजा गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान जैनू भंवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भंवरे (18) और वीरेंद्र भंवरे (24) के तौर पर हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस बीच, हादसे के तुरंत बाद ज़िला प्रशासन और पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी. इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या किसी लापरवाही के कारण तार टूटा और लोगों की मौत हुई. इस बीच, मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना 25 सितंबर की रात नहालदा गांव के पास हुई, जब श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश उत्सव के समापन के लिए इकट्ठा हुए थे.

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पिकअप को घसीटता ले गया 16 पहिया ट्रक, 6 की मौत, 7 गंभीर

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?