Home Top News छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पिकअप को घसीटता ले गया 16 पहिया ट्रक, 6 की मौत, 7 गंभीर

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पिकअप को घसीटता ले गया 16 पहिया ट्रक, 6 की मौत, 7 गंभीर

by Sanjay Kumar Srivastava 25 September 2026, 5:54 PM IST
25 September 2026, 5:54 PM IST
छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा: पिकअप को घसीटता ले गया 16 पहिया ट्रक, 6 की मौत, 7 गंभीर

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक हाईवे पर हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर घायल हो गए. बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट पर भारी बारिश के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे खराब होकर खड़े पिकअप वाहन को पीछे से गेहूं से लदे 16 पहिया ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक, पिकअप को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और कुछ दूरी पर जाकर खुद भी पलट गया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए.

‘धुमाल’ म्यूजिक बैंड के सदस्य थे मृतक

मृतक ‘धुमाल’ म्यूज़िक बैंड के सदस्य थे और कबीरधाम ज़िले से जगदलपुर जा रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन में 15 लोग और उनके म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट थे. वाहन मरकाटोला घाट पर खराब हो गया था. उसमें सवार दो लोग मैकेनिक की तलाश में धमतरी गए थे. इस दौरान रायपुर से जगदलपुर जा रहे गेहूं से लदे 16-पहियों वाले ट्रक ने पीछे से खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पिकअप को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया और फिर पलट गया. टक्कर के बाद कुछ लोग गेहूं की भारी बोरियों के नीचे दब गए थे और उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की धमतरी ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सात घायलों को आगे के इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

टक्कर के बाद मौके से भागा ट्रक ड्राइवर

अधिकारी ने कहा कि टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया और उसे खोजने की कोशिशें की जा रही हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस, पेट्रोलिंग टीम और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया. मरकाटोला घाट में हादसे के समय पहले से ही मौसम काफी खराब था. सड़क पर पानी बह रहा था. इलाके में बीती रात से भारी बारिश हो रही थी. पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित था.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ASP बालोद चंद्रकांत गवर्ना के मुताबिक, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कराया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल मरकाटोला घाट में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और हादसे के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से हाईवे पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं.

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: DTC बस मार्शल महिला को पहले बाइक ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?