Festive Accessories: फेस्टिव सीजन आते ही कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है. साड़ी हो, लहंगा हो या फिर खूबसूरत कुर्ता सेट, हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश लगे. लेकिन इस बार सिर्फ महंगे और खूबसूरत कपड़े ही काफी नहीं हैं. आपके पूरे लुक को खास बनाने में एक्सेसरीज सबसे बड़ा रोल प्ले कर सकती हैं. दिलचस्प बात ये है कि एक्सेसरीज अब सिर्फ आउटफिट का हिस्सा नहीं, बल्कि खुद पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन रही हैं. तो अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने पुराने कपड़ों को नए अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो इन 6 एक्सेसरीज को जरूर ट्राई करें.

ईयररिंग्स को बनने दें स्टार
एक खूबसूरत झुमके की जोड़ी या स्टेटमेंट ईयररिंग्स आपके पूरे लुक को बदल सकते हैं. साड़ी और लहंगे के साथ झुमके हमेशा शानदार लगते हैं. वहीं बड़े स्टड्स, लंबे ड्रॉप ईयररिंग्स और मॉडर्न डिजाइन भी ट्रेडिशनल आउटफिट को नया ट्विस्ट दे सकते हैं. अगर ईयररिंग्स बड़े हैं तो बाकी जूलरी को थोड़ा सिंपल रखें.

वापस लाएं चूड़ियों का स्टैक
इस फेस्टिव सीजन चूड़ियों को एक ही डिजाइन और रंग में पहनने के बजाय अलग-अलग स्टाइल मिलाएं. पतली मेटल चूड़ियों के साथ एक हैवी कड़ा या घड़ी को स्टाइल किया जा सकता है. गोल्ड और सिल्वर को साथ पहनने से भी लुक काफी पर्सनल और स्टाइलिश लगेगा.
हर Festive इनविटेशन के लिए एकदम परफेक्ट फुटवियर, पुरानी गोल्डन हील्स को इस बार दें ब्रेक!

बैग हो थोड़ा ग्लैमरस
फेस्टिव ड्रेसिंग में बैग सिर्फ सामान रखने के लिए नहीं होता. एम्बेलिश्ड पोटली, क्रिस्टल क्लच, मिनी बैग या हैवी वर्क वाला बैग आपके सिंपल आउटफिट को भी ग्लैमरस बना सकता है.

बालों में लगाएं जूलरी
बालों की एक्सेसरीज सिर्फ दुल्हनों के लिए नहीं हैं. ज्वेल्ड कंघी, डेकोरेटिव पिन, मेटैलिक हेडबैंड या ट्रेडिशनल हेयर ऑर्नामेंट आपके बन या चोटी को और खूबसूरत बना सकते हैं.

पायल को न करें नजरअंदाज
साड़ी या एंकल लेंथ पैंट के साथ हल्की पायल आपके पैरों और फुटवियर को खूबसूरती से हाईलाइट कर सकती है. अगर आपका बाकी लुक मिनिमल है तो सिर्फ एक पैर में पायल पहनकर भी स्टाइलिश टच दिया जा सकता है.

फुटवियर से स्टाइल स्टेटमेंट
हैवी आउटफिट के साथ हमेशा सिंपल फुटवियर पहनना जरूरी नहीं. इस बार एम्ब्रॉयडर्ड जूतियां या कोल्हापुरी चप्पल ट्राई करें. उनका आउटफिट से बिल्कुल मैच होना जरूरी नहीं. थोड़ा सा कॉन्ट्रास्ट आपके लुक को और शानदार बना सकता है.
Alia Bhatt का पिंक पटाखा लुक, बेटी राहा से मैच करती दिखीं एक्ट्रेस; ट्रेडिशन में लगाया स्टाइल का तड़का
