Latest OTT Releases: अगर इस हफ्ते का प्लान है कि ऑफिस, घर और डेली भागदौड़ के बाद सोफे पर बैठकर कुछ अच्छा देखाना, तो OTT प्लेटफॉर्म्स ने आपकी परेशानी कम कर दी है. 21 से 27 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर ऐसी कई नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जिनमें मिस्ट्री, कोर्टरूम ड्रामा, हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का भरपूर तड़का मिलेगा. यानी इस हफ्ते बॉलीवुड की कई फेमस हस्तियां नए अंदाज में नजर आएंगी. परिणीति चोपड़ा OTT सीरीज लेकर आ रही हैं. वहीं, सैयारा वालीं अनीत पड्डा भी एक सस्पेंस से भरी कहानी लेकर आ रही हैं.
हेबियस कॉर्पस, नेटफ्लिक्स
अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां पसंद हैं तो, नेटफ्लिक्स की हेबियस कॉर्पस अच्छी रहेगी. ये नेटफ्लिक्स ब्राजील की पहली लीगल ड्रामा सीरीज है, जो गलत तरीके से हुई सजा के मामलों की जांच से प्रेरित है. कहानी कानून की प्रोफेसर और पूर्व डिफेंस लॉयर पर है, जो अपने छात्रों के साथ एक ऐसे लड़की का केस देखती है, जो खुद को निर्दोष बताता है. लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इंसाफ और बदले के बीच की लाइन धुंधली होने लगती है. ये सीरीज 23 तारीख को रिलीज हो रही है.
अ डिफरेंट वर्ल्ड, नेटफ्लिक्स
करीब 39 साल बाद फेमस HBCU सिटकॉम ‘अ डिफरेंट वर्ल्ड’ का नया लुक लोगों के सामने आ रहा है. कहानी हिलमैन कॉलेज की नई जेनरेशन पर है. डेबोरा वेन अपने माता-पिता की बड़ी विरासत से अलग पहचान बनाने कॉलेज पहुंचती है, लेकिन उसे जल्द समझ आता है कि मशहूर माता-पिता की बेटी होना इतना आसान नहीं.
Ramayana के गाने ‘जय जय राम’ के लिए Arijit singh ने दिए 200 टेक! हर बार दिखी राम की झलक
माई सैड डेड, नेटफ्लिक्स
अगर आपको हॉरर में कुछ अलग चाहिए, तो 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर माई सैड डेड रिलीज हो रही है. चार पार्ट वाली ये सीरीज अर्जेंटीना की हॉरर राइटर मारियाना एनरिकेज़ की कहानियों से इंस्पायर है. कहानी एक रिटायर्ड डॉक्टर एमा की है, जो मरे हुए लोगों को देख और उनसे बात कर सकती है. उसके परिवार में एक हत्या के बाद उसे काफी कुछ झेलना पड़ता है.
शक: ट्रस्ट नो वन, नेटफ्लिक्स
परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए ये इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली ये सीरीज एक मां की कहानी है. उसकी नवजात बेटी 9 साल पहले अस्पताल से गायब हो गई थी. वो इतने साल बाद भी बेटी की तलाश नहीं छोड़ती. अचानक उसे कुछ ऐसी तस्वीरें मिलती हैं, जिनसे लगता है कि उसकी बेटी अब भी जिंदा है. इसके बाद शुरू होती है ऐसी जांच, जिसमें उसे अपने ही करीबियों पर शक होने लगता है. इस सीरीज में परिणीति के अलावा जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और सुमित व्यास जैसे कलाकार भी हैं.
हुंकार: द रोर, जियोहॉटस्टार
अनीत पड्डा की नया प्रोजेक्ट हुंकार: द रोर 24 सितंबर को रिलीज हो रहा है. इसमें वो 17 साल की मीनू रावत का किरदार निभा रही हैं. एक फेमस धर्मगुरु पर मीनू का आरोप पूरे सिस्टम को हिला देता है. इसके बाद पुलिस जांच, कोर्टरूम और समाज के डर के बीच संघर्ष शुरू होता है. इस शो में फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान आयूब, अर्जुन माथुर और रघुबीर यादव भी नजर आएंगे.
डोन्ट बी शाय, प्राइम वीडियो
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की डोन्ट बी शाय एक कमिंग एज रोमांटिक कॉमेडी है. कहानी शाय दास की है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब वो फेमस मयंक और अपने पुराने दोस्त ध्रुव के बीच इमोशनली फंस जाती है. ऊपर से तारा की एंट्री कहानी में नया ट्विस्ट ले आती है.
द फाइनल प्रोब्लम,नेटफ्लिक्स
मर्डर मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए द फाइनल प्रोब्लम शानदार ऑप्शन हो सकती है. कहानी 1959 में एक छोटे से आइलैंड पर मौजूद होटल में फंसे 13 लोगों की है. एक महिला के मर्डर के बाद रिटायर्ड एक्टर बेसिल, जो कभी शर्लक होम्स का किरदार निभा चुका है, असली जिंदगी की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकलता है. लेकिन शक की सुई होटल में मौजूद हर व्यक्ति पर घूमती है.
कुल मिलाकर, इस हफ्ते OTT पर मां-बेटी की तलाश से लेकर कोर्टरूम की लड़ाई, हॉरर, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री तक सबकुछ है. ऐसे में आप भी अपनी वीकेंड वॉचलिस्ट तैयार कर लीजिए.
