Home लाइफस्टाइल शादी में दिखना है सबसे स्टाइलिश तो कुर्ता पहनने से पहले जान लें ये फैशन सीक्रेट्स

शादी में दिखना है सबसे स्टाइलिश तो कुर्ता पहनने से पहले जान लें ये फैशन सीक्रेट्स

by Preeti Pal 16 September 2026, 12:53 PM IST
16 September 2026, 12:53 PM IST
शादी में दिखना है सबसे स्टाइलिश तो कुर्ता पहनने से पहले जान लें ये फैशन सीक्रेट्स

Kurta Styling for Men: शादी का सीजन आते ही लड़कों की अलमारी में सबसे पहले कुर्ता अपनी जगह बना लेता है. लेकिन सिर्फ महंगा या डिजाइनर कुर्ता पहन लेने से आपका लुक शानदार नहीं हो जाता. असली खेल है उसकी फिटिंग, लंबाई, कपड़े और बाकी आउटफिट के साथ सही तालमेल का. सही स्टाइलिंग के साथ पहना गया सिंपल कुर्ता भी आपको शादी का सबसे स्टाइलिश मेहमान बना सकता है. दरअसल, बेहतरीन कुर्ते की खूबी भी अच्छे सूट जैसी होती है. उसे बहुत ज्यादा मेहनत करके अच्छा दिखने की जरूरत नहीं पड़ती. फिटिंग सही हो, कपड़ा कंफर्टेबल हो और हर डिटेल का ध्यान रखा गया हो, तो पूरा लुक अपने आप निखर जाता है. इसलिए शादी में जाते हुए ज्यादा कढ़ाई, चमकीले रंग और ढेर सारी एक्सेसरीज पहनने की बजाय थोड़ा स्टाइलिंग पर फोकस करें.

फिटिंग पर दें ध्यान

कुर्ते की सिलाई आपके कंधे के नेचुरल पॉइंट पर सही बैठनी चाहिए. बॉडी को आराम से मूव करने की जगह मिले, लेकिन कपड़ा इतना ढीला भी न हो कि पूरा लुक बिखरा लगे. बहुत टाइट कुर्ता आपको अनकंफर्टेबल कर सकता है. इसके अलावा लंबाई भी उतनी ही जरूरी है. घुटने तक का कुर्ता एक सेफ और क्लासिक ऑप्शन है. लंबी हाइट वाले लड़के थोड़ा लंबा कुर्ता भी आसानी से कैरी कर सकते हैं. वहीं, छोटी हाइट वालों के लिए थोड़ी कम लंबाई ज्यादा बैलेंस्ड रहती है.

मेहंदी के लिए हरे रंग की Saree क्यों है परफेक्ट? जानें कौन सा शेड और फैब्रिक रहेगा आपके लिए बेस्ट

फैब्रिक को बनने दें हीरो

हर कुर्ते को भारी कढ़ाई की जरूरत नहीं होती. कई बार कपड़े का टेक्सचर ही पूरे लुक को खास बना देती है. दिन की शादी या फंक्शन के लिए लिनेन, कॉटन सिल्क और हैंडलूम फैब्रिक अच्छे ऑप्शन हैं. ये देखने में रिच लगते हैं और पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं. शाम के फंक्शन के लिए रॉ सिल्क, मटका सिल्क या ब्रोकेड जैसे रिच फैब्रिक बेहतर लग सकते हैं.

बॉटम को ना करें अनदेखा

कुर्ते के साथ पहना गया बॉटम पूरे लुक को बदल सकता है. ट्रेडिशनल चूड़ीदार एक स्लिम और लंबी लाइन बनाता है. वहीं, स्ट्रेट कट पायजामा ज्यादा रिलैक्स और मॉडर्न लुक देता है. अगर आप थोड़ा शार्प और कंटेम्पररी अंदाज चाहते हैं तो टेपर्ड ट्राउजर भी अच्छा है. एक आसान फैशन फॉर्मूला है कि, ऊपर अगर कुर्ता ज्यादा डिजाइन वाला है तो बॉटम सिंपल रखें. सफेद स्ट्रेट कट ट्राउजर लगभग हर कुर्ते के साथ मैच हो जाता है.

जैकेट लगाएगी लुक में चार चांद

अगर फंक्शन थोड़ा ग्रैंड है तो अच्छी फिटिंग वाली नेहरू जैकेट या बंदगला कुर्ते को अपग्रेड कर सकता है. शाम की शादी में टेक्सचर्ड जैकेट आपके पूरे लुक का फोकस बन सकती है. चाहें तो इसी रंग के आसपास की शॉल भी ट्राई कर सकते हैं. हालांकि, दिन के फंक्शन में वेस्टकोट या सिर्फ कुर्ता ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लगता है.

अनारकली से शॉर्ट कुर्ते तक, इन 5 Celebrity की तरह त्योहार पर दिखें सबसे खूबसूरत

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?