Home Top News नोएडा के सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में हादसा : युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा के सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में हादसा : युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान

by Sanjay Kumar Srivastava 3 October 2026, 2:42 PM IST (Updated 3 October 2026, 3:03 PM IST)
3 October 2026, 2:42 PM IST (Updated 3 October 2026, 3:03 PM IST)
नोएडा के सेक्टर-94 की स्पायरा बिल्डिंग में दुखद हादसा : गुरुग्राम के युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Noida Suicide: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है. वह गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, युवक एक दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कमरे में ठहरने आया था और घटना के समय कमरे में अकेला था.

मानेसर क्षेत्र का रहने वाला था मृतक

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक के बालकनी से नीचे कूदने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जांच के दौरान मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी मानेसर, हरियाणा के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभव जैन शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्पायरा बिल्डिंग में एक दिन के लिए रहने आया था. वह कमरे में अकेला था. शनिवार को उसने कमरे की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह बालकनी की रेलिंग पर लटका हुआ था. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नीचे कूद गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

बगल के फ्लैट में एसी रिपेयर का काम कर रही टीम ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोकने में सफलता नहीं मिली. ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की पूरी गतिविधि स्पष्ट हो सके. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है.

कर्ज के चलते मानसिक तनाव में था संभव

प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के लोगों से यह जानकारी मिली कि संभव जैन मानसिक तनाव में था. कर्ज से जुड़ी परेशानी की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसे घटना का अंतिम कारण नहीं माना है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. पुलिस मृतक के कमरे, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में जुटी है.

‘पहले की मारपीट, फिर फाड़े लड़की के कपड़े…’ नाइट क्लब के बाउंसरों ने की की सारी हदें पार!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?