Home राज्यOdisha ओडिशा में भीषण हादसा: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

ओडिशा में भीषण हादसा: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 22 February 2026, 1:23 PM IST (Updated 23 February 2026, 1:18 PM IST)
22 February 2026, 1:23 PM IST (Updated 23 February 2026, 1:18 PM IST)
ओडिशा में भीषण हादसा: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, चार गंभीर

Odisha Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए.

Odisha Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करा दिया. अधिकारियों ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना झारसुगुड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुई.

शादी में शामिल होकर लौट रहे थे पुलिसकर्मी

बताया जाता है कि आठ पुलिसकर्मी झारसुगुड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर बोलेरो से लौट रहे थे, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मियों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. झारसुगुड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुसिक्ता मिश्रा ने कहा कि इस दुर्घटना में झारसुगुड़ा जिले के पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है. मिश्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

झारसुगुड़ा विधायक ने जताया शोक

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक एक ओर मुड़ गया और दुर्घटना में पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतकों की पहचान होम गार्ड भक्त मिर्धा, कांस्टेबल काशीराम भोई, देवदत्त साहा, हवलदार लिंगराज धुरुआ और डीएसआई निरंजन कुजूर के रूप में की गई. हादसे पर झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. सड़क दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. हम सभी इससे स्तब्ध व दुखी हैं. केंद्र सरकार ने एनएच 49 के चौड़ीकरण के लिए धन की मंजूरी दे दी है. इस पर जल्द ही काम शुरू होगा. मुख्यमंत्री इस घटना से अवगत हैं. झारसुगुड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुसिक्ता मिश्रा ने कहा कि हादसे में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को विभाग की तरफ से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी. पूरा विभाग शोक संतप्त परिजनों के साथ है.

ये भी पढ़ेंः देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, ISI से जुड़े तार!

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?