Home पर्यावरणमौसम दिल्ली में जारी ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री

दिल्ली में जारी ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री

by Farha Siddiqui
0 comment
Cold outbreak continues in Delhi

09 January 2024  

दिल्ली वाले ठिठुरने पर मजबूर

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही हैं। आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा भी छाया रहा। आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत से लेकर, गंभीर शीत की स्थिति बनी रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। जबकि इसके बाद ठंड कम हो सकती है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी।

मौसम विभाग की माने. तो दिल्ली में सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 366 पर रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। ठंड का असर दिल्ली आने वाले या शहर से गुजरने वाले वाहनों पर भी साफ देखा जा रहा है। आज भी करीब 16 ट्रेनें देरी से चली।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानि सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। जिसमें न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। यह इस मौसम के औसत तापमान से करीब 2 डिग्री कम बताया जा रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में पिछले साल 15 दिसंबर को सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। जो 4.9 डिग्री सेल्सियस था। यह औसत तापमान से 4 डिग्री कम था।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?