Home मनोरंजन ‘बेटी की उम्र की लड़की..’, सुनीता ने गोविंदा और को-एक्ट्रेस पर किया ऐसा कमेंट, एक्टर बोले- हद में रहो

‘बेटी की उम्र की लड़की..’, सुनीता ने गोविंदा और को-एक्ट्रेस पर किया ऐसा कमेंट, एक्टर बोले- हद में रहो

by Neha Singh 16 August 2026, 12:22 PM IST (Updated 16 August 2026, 12:23 PM IST)
16 August 2026, 12:22 PM IST (Updated 16 August 2026, 12:23 PM IST)
Govinda Sunita Controversy

Govinda-Sunita Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. सुनीता अहूजा ने अपने पति गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है. उनके कथित रिलेशनशिप की खबरें और कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस मामले पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने न सिर्फ गोविंदा पर निशाना साधा बल्कि कोमल रानी पर भी तीखे कमेंट किए. इसके बाद अब गोविंदा ने सुनीता को करारा जवाब दिया है.

‘बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है’

गोविंदा अभी कोमल रानी स्वर्णकार के साथ फिल्म “रूपा” में काम कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा के बाद, कुछ दिन पहले उन्हें कोमल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. इसके बाद दोनों एक बार फिर साथ दिखे, जिससे उनके रिलेशनशिप पर सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में जब पैपराजी ने सुनीता से पूछा कि गोविंदा सर मूवी का बहुत प्रमोशन कर रहे हैं. उन्हें फिर से कोमल रानी के साथ देखा गया है. इस पर सुनीता आहूजा ने कहा, ” प्रमोशन के लिए मूवी बननी भी चाहिए. प्रमोशन तो मूवी बनने के बाद होता है. बिना प्रमोशन के… मैं क्या कहूं? वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है. शर्म आनी चाहिए. यह बहुत बुरी बात है. उसका दिमाग खराब हो गया है.”

सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को कोमल का “शुगर डैडी” तक कह दिया. सुनीता आहूजा ने फिर कोमल रानी पर तंज कसा और उनके स्टैंडर्ड का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, “कुछ स्टैंडर्ड होना चाहिए. तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है. ठीक से कपड़े पहनो. हम लोगों को देखो, क्या स्टाइल में चलते हैं.” इसके बाद से गोविंदा और कोमल के रिलेशनशिप की खबरें आग की तरह फैल गईं.

गोविंदा ने दिया जवाब

इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी को लिमिट में रहने की सलाह देते दिख रहे हैं. गोविंदा ने सुनीता को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उनका बिजनेस खराब करने की कोशिश कर रही है और ऐसे काम कर रही है जिससे उनकी इज्जत चली जाए. गोविंदा ने आगे कहा, “मुझे बाहर जो काम मिलता है, मैं वह करता हूं और तुम मेरे काम में दखल दे रही हो. जब तुम अपना काम कर रही थी, चाहे वह कोई फ़ूड शो हो या लॉक-अप, तुमने मुझे किसी भी तरह दोनों शो में बुलाया और मेरी सेवाएं ली. खैर, यह तुम्हारा हक है. अब जब मैंने एक फिल्म शुरू कर दी है, तो तुम मेरी इज्जत गिराने, मुझे बदनाम करने और मेरा बिजनेस खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हो.”

इसके बाद गोविंदा ने कोमल का बचाव करते हुए सुनीता से कहा कि सिर्फ इसलिए कि उसके पास भगवान का दिया सब कुछ है, इसका मतलब यह नहीं है कि जिसके पास नहीं है, आप उसकी बेइज्जती करें. उन्होंने कहा, जब गरीब परिवारों के लोग फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं, तो उन्हें इतना शर्मिंदा या बदनाम न करें कि वे भाग जाएं या डर जाएं. प्लीज अपनी हद में रहें. दोनों की लड़ाई अब बढ़ती जा रही है.

Box Office पर Awarapan 2 का जलवा, सनी की ‘बंटवारा 1947’ से चार गुना आगे निकली इमरान की फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?