Home Top News रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, शेयर बाजार में दिखी तेजी; जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, शेयर बाजार में दिखी तेजी; जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

by Amit Dubey 5 August 2026, 10:26 AM IST (Updated 5 August 2026, 11:46 AM IST)
5 August 2026, 10:26 AM IST (Updated 5 August 2026, 11:46 AM IST)
Share Market Today

Share Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से शेयर बाजार उछाल के साथ हरे निशान में खुला. बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखे. वहीं, आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आज शीर्ष 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 79,055.38 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला, वहीं शीर्ष 50 शेयरों वाला निफ्टी हरे निशान में 24,669.20 के लेवल पर खुला. आइए जानते हैं कि घरेलू शेयर बाजार की चाल क्या है और किस शेयर में तेजी और किसमें गिरावट दर्ज की गई है.

रेपो रेट 5.25 फीसदी में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निधियों के प्रवाह के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई.

निवेशक आरबीआई द्वारा जल्द ही घोषित किए जाने वाले मौद्रिक नीति संबंधी निर्णय का भी इंतजार करते हुए दिखे. हालांकि, आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा के द्वारा मौद्रिक नीति संबंधी निर्णय घोषित किए जा चुके हैं और रेपो रेट 5.25 फीसदी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रेपो रेट की बात करें तो यह वह ब्याज दर है, जिसपर भारतीय रिजर्व बैंक देश के अन्य बैंकों को कर्ज देता है. बता दें कि बैंकों को जब पैसे की जरूरत होती है या इसकी कमी होती है तो वे आरबीआई से इसी रेपो रेट पर कर्ज लेते हैं.

बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 397.59 अंक चढ़कर 78,826.54 पर पहुंच गया. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 62.7 अंक बढ़कर 24,677.60 पर पहुंच गया. सेंसेक्स समूह से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख तेजी वाले शेयर रहे.

वहीं, गिरावट वाले में सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रहे.

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

बुधवार सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में 0.50 फीसदी की तेजी दिखी. यह 394.58 अंकों के उछाल के साथ हरे निशान में 78,823.53 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके शीर्ष 30 शेयरों में 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखी गई.

वहीं, निफ्टी 9 बजकर 45 मिनट पर 13.75 अंकों की तेजी के साथ 24,628.65 पर कारोबार कर रहा था. इसके शीर्ष 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट दर्ज की गई.

भारतीय बाजार के लिए शुभ संकेत- एक्सपर्ट

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,446.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “ब्रेंट क्रूड की कीमत में 80 डॉलर से नीचे की तेज गिरावट और अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड क्लोजिंग आज भारतीय बाजार के लिए शुभ संकेत हैं.”

Stock Market: सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी तो निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट, जानें शेयर बाजार की चाल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?