Home व्यापार टेलीग्राम बैन करने पर भड़के CEO पावेल डुरोव, Reliance और WhatsApp पर लगाए साजिश के आरोप

टेलीग्राम बैन करने पर भड़के CEO पावेल डुरोव, Reliance और WhatsApp पर लगाए साजिश के आरोप

by Neha Singh 17 June 2026, 1:02 PM IST (Updated 17 June 2026, 2:49 PM IST)
17 June 2026, 1:02 PM IST (Updated 17 June 2026, 2:49 PM IST)
Pavel Durov

Pavel Durov Allegations: भारत में सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा तक आईटी मंत्रालय ने टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है, ताकि पेपर से जुड़ी अफवाह और गलत जानकारी को फैलने से रोका जा सके. इस पर अब टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव का रिएक्शन आया है. उन्होंने इस एक्शन पर कड़ी आपत्ति जताई और इसके पीछे व्हाट्सऐप और रिलायंस का हाथ होने का आरोप लगाया है.

क्या बोले डुरोव

डुरोव ने X पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा “इंडियन टेलीकॉम रिलायंस, BGP हाइजैकिंग नाम के एक गलत तरीके से भारत के बाहर (UAE सहित) लाखों यूजर्स के टेलीग्राम एक्सेस को रोक रहा है. यह नुकसान जानबूझकर किया गया लगता है, क्योंकि रिलायंस ने कई रिपोर्ट्स को नजरअंदाज किया है. यह एक कॉम्पिटिशन की लड़ाई का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि रिलायंस का कुछ हिस्सा मेटा के पास है, जो WhatsApp के पीछे की कंपनी है.”

एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, भारत की IT मिनिस्ट्री ने टेलीग्राम पर एक हफ्ते के लिए बैन लगा दिया क्योंकि कुछ यूजर्स ने लीक हुए एग्जाम के सवाल शेयर किए थे. इससे भारत में 15 करोड़ से ज्यादा आम टेलीग्राम यूजर्स को सजा मिली है, उन अंदर के लोगों को नहीं जिन्होंने एग्जाम मटीरियल लीक किया था और बैन से कुछ भी नहीं रुका है. लीक बस दूसरे ऐप्स पर शिफ्ट हो गया है.

“फेक न्यूज फैला रहे डुरोव”

टेलीकॉम इंडस्ट्री के एक सीनियर सोर्स ने इन आरोपों को “फेक न्यूज” बताया, क्योंकि डुरोव ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समझ लिया है. सोर्स ने कहा कि डुरोव की पोस्ट से यह साफ हो जाता है कि जिस कंपनी की बात हो रही है, वह RCom है. सोर्स ने कहा, “हालांकि, मेटा के बारे में वह जो आरोप लगा रहे हैं, वे एक बिल्कुल अलग कंपनी जियो से जुड़े हैं. ये अलग-अलग एंटिटी हैं. मेटा, जियो में सिर्फ एक माइनॉरिटी इन्वेस्टर है और इसके रोजाना के ऑपरेशन या मैनेजमेंट में उसका कोई रोल नहीं है. दोनों को मिलाना या तो सेक्टर की समझ की कमी दिखाता है या जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश है.”

22 जून तक बंद रहेगा ऐप

भारत सरकार ने गूगल और एप्पल को 22 जून तक अपने ऐप स्टोर से टेलीग्राम ऐप को हटाने का आदेश दिया है ताकि 21 जून को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के दोबारा एग्जाम के दौरान पेपर लीक को रोका जा सके. यह देश भर में होने वाला एग्जाम है जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अंडरग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए कराती है. एजेंसी ने पेपर लीक के आरोपों के बीच 3 मई को हुआ पिछला एग्जाम कैंसिल कर दिया था. इसके बाद री-एग्जाम से पहले किसी भी प्रकार की फेक न्यूज और गलत खबरों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया. इसके साथ ही 30 जून तक मेसेजिंग फीजर डिसेबल रहेगा.

फेक न्यूज गैंग पर सरकार का शिकंजा, NEET Re-Exam तक Telegram पर लगाई रोक

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?