Home Latest News & Updates Rupee vs Dollar: रुपये ने पकड़ी मजबूती की रफ्तार, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त

Rupee vs Dollar: रुपये ने पकड़ी मजबूती की रफ्तार, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त

by Amit Dubey 9 June 2026, 10:38 AM IST (Updated 9 June 2026, 11:27 AM IST)
9 June 2026, 10:38 AM IST (Updated 9 June 2026, 11:27 AM IST)
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar: बीते कारोबारी सत्र यानी कि सोमवार को रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ था. यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरा था. आज मंगलवार को रुपये में मजबूती की रफ्तार दिखी है. जी हां, मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 20 पैसे की बढ़त दिखी है.
जानकारी के अनुसार, रुपये की यह मजबूती अमेरिका-ईरान के बीच जंग और तनाव पर रोक के बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में अपने हाई लेवल से गिरावट की वजह से आई है.

डॉलर के मुकाबले रुपये का 95.41 पर कारोबार

मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.47 पर खुला. उसके बाद यह 95.41 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की बढ़त दर्शाता है. सोमवार को रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 95.61 पर बंद हुआ था. आईएफए ग्लोबल ने एक रिसर्च नोट में कहा है कि रुपये के 95.40-95.80 के दायरे में कमजोर होने के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है.

इस बीच, डॉलर इंडेक्स, जो छह करेंसियों की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.98 पर कारोबार कर रहा था.

क्या कहते हैं बाजार के जानकार?

वहीं, जानकार और विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम करने और हमलों में ढील देने पर सहमति बनने के बाद रुपया सकारात्मक रुख के साथ खुला है. बता दें कि ग्लोबल घटनाक्रम में, इजरायल और ईरान ने तनाव कम करने और हमलों में ढील देने पर सहमति जताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की. हालांकि, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायली बमबारी जारी रही तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा.

जानकार यह भी बताते हैं कि अगर पश्चिम एशिया में शांति जल्द ही अच्छे से हो जाती है तो भारतीय करेंसी को फायदा तो होगा ही, इसके अलावा दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को भी काफी मदद मिलेगी. इस बीच सबसे बड़ी बात यह देखने को मिलेगी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की संभावना सबसे अधिक हो जाएगी, जो भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए तेल, गैस के लिए काफी अहम है.

भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी

आंकड़ों के अनुसार, ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent crude) फ्यूचर्स कारोबार में 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

वहीं, घरेलू यानी कि भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो मंगलवार को सेंसेक्स 350.57 अंक चढ़कर 73,874.83 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 114.50 अंक बढ़कर 23,237.50 पर पहुंच गया. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 5,555.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं.

पांच कारोबारी दिन में ₹25 हजार से अधिक गिरी चांदी, सोना भी धड़ाम; देखें गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?