Share Market Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव कब खत्म होगा, इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. इस बीच एक बात जो सच है वह यह है कि इसने भारत सहित दुनिया के कई बाजारों को प्रभावित किया है. भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति ने निवेशकों की भावनाओं को आशंका में डाल दी है कि कब क्या हो जाए, किसे पता. वहीं, घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी दिख रही.
इस बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार एक बार फिर से गिरावट के साथ खुला. बाजार के दोनों खास इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे. जानकारी के अनुसार, कमजोर ग्लोबल संकेतों ने मार्केट को फिर से प्रभावित किया है. इस दौरान आज गुरुवार को सेंसेक्स 498 अंकों की गिरावट के साथ खुला. वहीं, निफ्टी50 भी गिरा हुआ दिखा और 23300 के नीच कारोबार करते हुए खुला.
30 शेयरों वाले सेंसेक्स का हाल
सबसे पहले हम यहां बात 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की करेंगे. स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आग गुरुवार को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में गिरावट दिखी. यह आज लाल निशान में 73,935.83 के लेवल पर खुला. यह सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 218.16 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में 74,128.01 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 0.29 फीसदी की सुस्ती दिखी. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे वहीं, 22 शेयरों में गिरावट देखी गई. बता दें कि शेयर बाजार में लाल निशान का मतलब गिरावट और हरे निशान का मतलब तेजी यानी उछाल होता है. बुधवार को सेंसेक्स 74,346.17 पर बंद हुआ था.

टाइटन, इटरनल समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी दिखी. इनमें टाइटन में 1.62 फीसदी का उछाल दिखा. इटरनल में 1.48 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.27 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 0.86 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 0.73 फीसदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड शेयर में 0.39 फीसदी की तेजी दिखी है. इनके अलावा एल एंड टी में 0.03 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.35 फीसदी की तेजी दिखी.
इन शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 में गिरावट दर्ज की गई. इनमें ट्रेंट में 2.43 फीसदी की गिरावट, इंफोसिस में 1.13 फीसदी की गिरावट, एचडीएफसी बैंक में 1.02 फीसदी की गिरावट, पावर ग्रिड में 0.72 फीसदी और एचसीएल टेक में 0.66 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

निफ्टी की 23,282 के साथ शुरुआत
अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. आज गुरुवार को निफ्टी में भी गिरावट दिखी. यह मार्केट ओपनिंग के दौरान लाल निशान में 23,282.45 के स्तर पर खुला. अभी यह लाल निशान में 23,339.35 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 66.25 अंक यानी कि 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके कुल 50 शेयरों में से 16 हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखें. वहीं, 34 शेयरों में गिरावट देखी गई. बुधवार को निफ्टी 23,405.60 पर बंद हुआ था.
क्यों 7वें स्थान पर भारतीय शेयर बाजार, कैसे तय होती है ग्लोबल रैंकिंग? TOP-10 देशों की लिस्ट
