Pakistani Suit: एथनिक फैशन की दुनिया में पाकिस्तानी सूट आज हर इंडियन लड़की की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. अपनी खूबसूरत कढ़ाई, लंबे कुर्तों और रॉयल लुक की वजह से ये आउटफिट्स शादी, त्योहार और खास फंक्शन्स में छाए रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने वार्डरोब में कुछ नया और एलिगेंट एड करना चाहती हैं, तो पाकिस्तानी सूट एक बेहतरीन ऑप्शन हैं.

पाकिस्तानी सूटों की खासियत?
पाकिस्तानी सूट, जिन्हें पाकिस्तानी सलवार सूट या ड्रेस सेट भी कहा जाता है, अपने खास डिजाइन और शानदार फिनिशिंग के लिए जाने जाते हैं. इनकी सबसे बड़ी पहचान है लंबा कुर्ता, जो अक्सर एंकल लेंथ या फ्लोर लेंथ तक होता है. इसके साथ स्ट्रेट फिट या वाइड लेग बॉटम और खूबसूरत दुपट्टा दिया जाता है, जो पूरे लुक को रॉयल टच देता है. इन सूट्स में जरी, जरदोजी, रेशम की कढ़ाई, मिरर वर्क और सीक्विन का शानदार यूज किया जाता है. वहीं, गले के हिस्से पर की गई हैवी एम्ब्रॉयडरी इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. जॉर्जेट, सिल्क, नेट, शिफॉन और वेलवेट जैसे रिच फैब्रिक इनकी शान माने जाते हैं.

चाहिए रॉयल लुक?
अगर आप किसी शादी या रिसेप्शन को अटेंड करने जा रही हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला पाकिस्तानी अनारकली या स्ट्रेट कट सूट पहन सकती हैं. डार्क और रिच कलर जैसे एमराल्ड ग्रीन, बरगंडी, नेवी ब्लू, फ्यूशिया और डीप टील इस मौके के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं.

स्टाइलिंग टिप्स
अपने लुक को और खास बनाने के लिए चांदबाली इयररिंग्स, कुंदन या पोल्की नेकलेस और कंफर्टेबल हील्स के साथ इन पाकिस्तानी सूटों को स्टाइल करें. यकीन मानिए, फंक्शन में आपकी एंट्री पर सबकी नजरें ठहर जाएंगी.

त्योहारों के लिए बेस्ट
त्योहारों के लिए पाकिस्तानी सूटों का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. इन मौकों पर लाइट और सॉफ्ट तसक बहुत पसंद किए जाते हैं. पाउडर ब्लू, ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन, लैवेंडर, आइवरी और क्रीम जैसे शेड्स आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक देते हैं.

संगीत और मेहंदी
संगीत और मेहंदी जैसे फंक्शन्स के लिए पाकिस्तानी शरारा या घरारा शानदार ऑप्शन हैं. फ्यूशिया, गोल्ड, रेड और डीप ग्रीन जैसे कलर इन फंक्शन की रौनक को और बढ़ा देते हैं. इसके अलावा ब्राइडल फंक्शन्स के लिए डार्क टोन और गोल्ड या सिल्वर कढ़ाई वाले सूट अच्छे रहते हैं. त्योहारों के लिए पेस्टल और मीडियम टोन ट्रेंड में बने रहते हैं. वहीं, अगर आप ऑफिस या फॉर्मल इवेंट्स के लिए पाकिस्तानी सूट लेना चाहती हैं, तो डस्टी रोज, आइवरी, स्लेट ब्लू और बेज जैसे सटल कलर आपको बहुत क्लासी लुक देंगे.
सही आउटफिट से बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, जानें मेहंदी से रिसेप्शन तक Indian Wedding में क्या पहनें
