Home Latest News & Updates गिरावट के बाद उछाल के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 170 अंक ऊपर, निफ्टी 23800 पार

गिरावट के बाद उछाल के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 170 अंक ऊपर, निफ्टी 23800 पार

by Amit Dubey 24 June 2026, 10:05 AM IST
24 June 2026, 10:05 AM IST
Share Market Today

Share Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार केवल गिरावट के साथ ही नहीं खुला बल्कि गिरावट के साथ बंद भी हुआ. जानकारों के मुताबिक, निवेशकों के द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के बाद बाजार में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

हालांकि, आज बुधवार को बाजार में उछाल दिखा है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मार्केट के दोनों इंडेक्स यानी कि सेंसेक्स और निफ्टी50 में तेजी दिखी है. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 170 अंकों को पार कर कारोबार करते हुए दिखा, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 23800 पार ट्रेड करते हुए नजर आया. आइए जानते हैं कि मार्केट की चाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट देखी गई है.

सेंसेक्स में 0.23 फीसदी की तेजी

30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करें तो आज इसकी ओपनिंग हरे निशान में उछाल के साथ हुई. यह पिछले कारोबारी सत्र में लाल निशान में 76,200.68 के स्तर पर बंद हुआ था. आज बुधवार को यह फ्लैट उछाल के साथ 76,229.76 के स्तर पर खुला. 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स में 0.23 फीसदी की तेजी दिखी. यह तब 173.19 अंकों के उछाल के साथ 76,373.87 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

टेक महिंद्रा और इंफोसिस समेत इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयरों में तेजी दिखी. इनमें टेक महिंद्रा और इंफोसिस में सबसे अधिक तेजी दिखी. टेक महिंद्रा 2.53 फीसदी के उछाल के साथ हरे निशान में 1451.15 के लेवल पर कारोबार करते हुए नजर आया. वहीं, इंफोसिस 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 1043.05 के लेवल पर ट्रेड करते हुए दिखा.

इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक में 1.07 प्रतिशत की तेजी, ट्रेंट में 0.75 फीसदी का उछाल, टीसीएस में 0.70 फीसदी की तेजी, पावरग्रिड में 0.70 फीसदी की तेजी, एशियन पेंट्स में 0.55 फीसदी की तेजी और अडानी पोर्ट्स में 0.53 फीसदी का उछाल दिखा है.

भारती एयरटेल समेत इन शेयरों में गिरावट

अब बात सेंसेक्स की गिरावट वाले शेयरों की. भारतीय एयरटेल शेयर में 0.92 फीसदी की सुस्ती दिखी और यह लाल निशान में 1883.60 पर कारोबार करते हुए नजर आया. एचसीएल टेक में 0.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. मारुती के शेयर में 0.55 फीसदी की गिरावट दिखी.

इनके अलावा बजाज फिनसर्व में 0.34 फीसदी, टाइटन में 0.34 फीसदी, इटरनल में 0.27 फीसदी, एनटीपीसी में 0.26 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 0.25 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.18 फीसदी की गिरावट देखी गई. ये सभी गिरावट 9 बजकर 17 मिनट पर दिखीं.

निफ्टी की क्या है चाल?

अब बात 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की करेंगे. मंगलवार को निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था. यह दिन के सबसे निचले स्तर 23,824.10 के पास बंद दिखा था, लेकिन आज बुधवार को इसमें भी तेजी दिखी है.

बुधवार को निफ्टी हरे निशान में 23,795.80 के स्तर पर खुला. उसके कुछ ही देर बाद इसमें 0.17 फीसदी की तेजी दिखी. यह 40.40 अंकों के उछाल के साथ हरे निशान में 23,864.50 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके कुल 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट देखी गई. यह गिरावट आज मार्केट की शुरुआती कारोबार में दिखी.

Stock Market: शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 24100 के नीचे

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?