Home मनोरंजन Hanuman Ansh 2 में विराट और अनुष्का की एंट्री! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, कैमियो को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

Hanuman Ansh 2 में विराट और अनुष्का की एंट्री! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, कैमियो को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

by Preeti Pal 11 September 2026, 1:07 PM IST
11 September 2026, 1:07 PM IST
Hanuman Ansh 2 में विराट और अनुष्का की एंट्री! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, कैमियो को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

Hanuman Ansh 2: बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन हमेशा से ही फैंस आता रहा है. अब अगर इस कनेक्शन में आध्यात्मिकता का तड़का भी लग जाए, तो क्या ही बात होगी? कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है फिल्म ‘हनुमान अंश 2’ में. नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर काफी बातें हो रही हैं. इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो की खबरें भी आ रही हैं. इन खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. फिल्म की मेकर्स नम्रता सिंह ने एक बातचीत में बताया कि उन्होंने कुछ मशहूर हस्तियों से फिल्म में कैमियो को लेकर संपर्क किया है. जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज नहीं किया. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि दोनों फिल्म का हिस्सा बनेंगे या नहीं.

ट्रिलॉजी की प्लानिंग

निर्माता के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ को शुरुआत से ही ट्रिलॉजी की तरह प्लान किया गया था. यानी पहली फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल अचानक तैयार नहीं किया गया. कहानी को आगे ले जाने की प्लानिंग पहले से मौजूद थी. दूसरे पार्ट के बाद तीसरी फिल्म में नीम करोली बाबा का दुनिया पर प्रभाव और उनकी शिक्षाओं की पहुंच को ज्यादा विस्तार से दिखाने की तैयारी है. पहली फिल्म की सक्सेस ने मेकर्स की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया कर लिया है.

गद्दी की लड़ाई फिर शुरू, कालीन भैया-मुन्ना-गुड्डू का भौकाल बड़े पर्दे पर; जानें कहानी में कितना है दम?

विरुष्का का बाबा से कनेक्शन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नीम करोली बाबा से जुड़ाव भी किसी से छिपा नहीं है. दोनों कई बार नीम करोली बाबा के आश्रम जा चुके हैं. यही वजह है कि अगर दोनों ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आते हैं, तो ये कैमियो कहानी के जुड़ा हुआ होगा. फिलहाल फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विराट और अनुष्का सच में स्क्रीन पर दिखाई देंगे?

बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur का भौकाल जारी, 150 करोड़ के पास पहुंची गुड्डू भैया की फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?