Home Latest News & Updates Stock Market में हल्की बढ़त, बैंक और मेटल शेयरों की चमक; IT स्टॉक्स ने फिर डाला लोगों पर प्रेशर

Stock Market में हल्की बढ़त, बैंक और मेटल शेयरों की चमक; IT स्टॉक्स ने फिर डाला लोगों पर प्रेशर

by Preeti Pal 21 August 2026, 10:44 AM IST (Updated 21 August 2026, 11:10 AM IST)
21 August 2026, 10:44 AM IST (Updated 21 August 2026, 11:10 AM IST)
Stock Market में हल्की बढ़त, बैंक और मेटल शेयरों की चमक; IT स्टॉक्स ने फिर डाला लोगों पर प्रेशर

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 21 अगस्त को कारोबार की शुरुआत थोड़ी मजबूती के साथ हुई. हालांकि, जल्द ही बाजार की चाल कुछ सुस्त पड़ गई. सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. निवेशकों का ध्यान एक तरफ बैंकिंग और मेटल शेयरों पर रहा, तो दूसरी तरफ IT शेयरों में कमजोरी ने बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया. सुबह 9:48 बजे सेंसेक्स 44 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 77,582 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 10 अंक यानी 0.04 फीसदी ऊपर 24,242 के आसपास कारोबार कर रहा था. यानी बाजार में तेजी तो थी, लेकिन इतनी नहीं कि इसे जोरदार रैली कहा जाए.

बाजार खुलते ही क्या हुआ?

शुक्रवार को बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 54 अंक चढ़कर 77,592 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 17 अंक की बढ़त के साथ 24,249 के करीब था. इस बीच करीब 1,520 शेयरों में तेजी देखने को मिली. वहीं, 820 शेयरों में गिरावट रही. निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक, M&M, आयशर मोटर्स, एटरनल और सन फार्मा जैसे शेयरों में खरीदारी दिखी. दूसरी ओर JSW स्टील, ग्रासिम, TCS, इन्फोसिस और HDFC लाइफ जैसे शेयर प्रेशर में रहे. बाजार की एक दिलचस्प तस्वीर ये भी रही कि स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.75 फीसदी चढ़ा. वहीं, मिडकैप थोड़ा सा फिसल गया.

बैंक और मेटल शेयरों का जलवा

आज के कारोबार में बैंकिंग शेयर निवेशकों को कुछ राहत देते नजर आए. कोटक महिंद्रा बैंक और HDFC बैंक में अच्छी तेजी दिखी. SBI और ICICI बैंक में भी शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दिखाई दी. मेटल सेक्टर में भी खरीदारी का मूड नजर आया. हिंडाल्को और टाटा स्टील जैसे शेयर चर्चा में रहे. हालांकि, पूरे सेक्टर की तस्वीर एक जैसी नहीं रही. कुछ मेटल शेयरों में दबाव भी देखने को मिला. इसके अलावा IT सेक्टर बाजार के लिए कमजोर कड़ी बना रहा. TCS और इन्फोसिस जैसे बड़े नाम लाल निशान में कारोबार करते दिखे.

HAL के लिए अहम खबर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है. कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी इन्फोटेक HAL को NCLT की बेंगलुरु पीठ ने भंग कर दिया है. ये खबर HAL के निवेशकों की नजर में रही. हालांकि, इसका असर शेयर की चाल पर कितना पड़ता है, ये आगे पता चल जाएगा.

कई दिनों के बाद Stock Market में लौटी रौनक, IT और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की खुशी

विदेशी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों से भी ज्यादा पॉजिटिव खबर नहीं मिली. साउथ कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सैंग बढ़त में रहे. वहीं, जापान का निक्की कमजोर नजर आया. इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही. डाउ जोन्स 1.32 फीसदी, S&P 500 करीब 0.87 फीसदी और नैस्डैक लगभग 1 फीसदी गिरकर बंद हुए. बाजार की चिंता का एक बड़ा कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतें हैं. कच्चा तेल करीब 93.50-93.82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है.

डॉलर भी कमजोर

अमेरिकी डॉलर भी शुक्रवार को दबाव में रहा. अमेरिकी ट्रेजरी की तरफ से बॉन्ड बायबैक जैसे कदमों के बावजूद निवेशकों की चिंता पूरी तरह दूर नहीं हुई है. यानी दुनिया भर के बाजार फिलहाल एक साथ बॉन्ड यील्ड, तेल की कीमतें, मिडिल ईस्त तनाव और अमेरिकी आर्थिक नीतियां की मार झेल रहे हैं. वहीं, अगर बात करें विदेशी संस्थागत निवेशकों की तो, उन्होंने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में 583.36 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी.

News Source: PTI

Gold ने फिर पकड़ी रफ्तार, 1.62 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 10 हजार उछली

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?