Home Top News जंतर-मंतर के बाद जयपुर में बवाल, स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं और लोगों में झड़प

जंतर-मंतर के बाद जयपुर में बवाल, स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं और लोगों में झड़प

by Neha Singh 21 August 2026, 10:53 AM IST
21 August 2026, 10:53 AM IST
Jaipur CJP Controversy

Jaipur CJP Clash: जंतर मंतर के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने के लिए अन्य मुद्दे तलाश रही है. सीजेपी ने स्कूलों की हालत को लेकर नए मुहिम छेड़ दी है. इसी कड़ी आज सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और कार्यकर्ता जयपुर में रामपुरा-कंवरपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे. वहां स्थानीय लोगों ने उनका जमकर विरोध किया. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. गांव के लोगों ने रास्ते की घेराबंदी कर दी और उन्हें आगे जाने से रोका. इसी दौरान दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हो गई.

सीजेपी का आरोप

गांववालों ने कहा कि वे खुद ही स्कूल की मरम्मत करेंगे, क्योंकि सरकार ने इसके लिए पैसे मंजूर कर दिए हैं. उन्होंने CJP कार्यकर्ताओं को “बाहरी” कहा और उन्हें गांव से निकाल दिया. आशुतोष ने इसे भाजपा का प्रायोजित विरोध बताते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए स्कूल की खराब हालत पर सवाल उठाए. आशुतोष रांका ने एक्स पर लिखा- ये वहां के गांव वाले नहीं हैं, ये भाजपा के बुलाए हुए गुंडे हैं. इनका सरगना कमल प्रधान वहां गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा करता है. कितनी शर्मनाक बात है कि बच्चों को भैंसों के तबेले में पढ़ाया जा रहा है और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है.

‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत सीजेपी के कार्यकर्ता स्कूलों को दौरा कर रहे हैं. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इससे पहले महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी और लातूर के एक सरकारी स्कूल का दौरा किया था और वहां की खराब व्यवस्था के बारे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. 20 अगस्त को भी दिपके ने लातूर के स्कूलों का ऑडिट किया. इस बीच यूपी और राजस्थान सरकार ने स्कूलों में बाहरी लोगों और यूट्यूबर्स के आने पर रोक लगा दी है. शिक्षा विभाग ने किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक के निर्देश दिए हैं.

सीजेपी का ऑडिट फॉर्मेट

CJP ने बेसिक सुविधाएं को कवर करते हुए 10 पॉइंट का ऑडिट फॉर्मेट तैयार किया है. ऑडिट में पीने का पानी, फंक्शनल और साफ टॉयलेट, बिजली, क्लासरूम और स्कूल बिल्डिंग सेफ्टी, प्लेग्राउंड फैसिलिटी, टीचिंग स्टाफ, स्टूडेंट अटेंडेंस, नॉन-टीचिंग स्टाफ, सरकारी स्कीम को लागू करना, मिड-डे मील, सेफ्टी इक्विपमेंट, डिसेबल स्टूडेंट के लिए फैसिलिटी और साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली जाएगी.

पेपर लीक के बाद अब ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन शुरू करेंगे दिपके, वीडियो में दिखाई हालत

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?