Stock Market Today: पश्चिम एशिया में शांति बहाल को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच डील के ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी दिखी है. स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, दोनों ही इंडेक्स यानी कि सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बाजार खुलते ही हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखें.
इस दौरान 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की तेजी आई, वहीं 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी हरे निशान में 23900 के ऊपर कारोबार करते हुए दिखा. बाजार खुलने के बाद एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी समेत कई कंपनियों के शेयरों में उछाल दिखी. इसके उल्टा सन फार्मा, एक्सिस बैंक, इंफोसिस समेत कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. आइए बाजार का लेटेस्ट अपडेट जानते हैं.

सेंसेक्स में दूसरे दिन भी तेजी
30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करें तो इसमें लगातार दूसरे दिन भी तेजी दिखी है. सोमवार को सेंसेक्स में 1200 अंकों से अधिक की तेजी आई और यह बाजार बंद के दौरान करीब 700 अंकों के उछाल पर कारोबार करते हुए दिखा. सोमवार को सेंसेक्स हरे निशान में 76,264.33 के लेवल पर बंद हुआ था.
वहीं, आज मंगलवार को इसमें 200 अंकों से अधिक की तेजी दिखी. बाजार खुलने के समय सेंसेक्स की ओपनिंग 76,526.77 के लेवल पर हुई. सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर यह 0.34 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 76,520.40 (256.06 अंकों का उछाल) के लेवल पर कारोबार कर रहा था.
इन शेयरों में तेजी और गिरावट
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में तेजी दिखी और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. 9 बजकर 16 मिनट पर एचसीएल टेक 2.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1143.35 पर कारोबार कर रहा था. हिंदुस्तान यूनिलिवर का शेयर 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 2192.75 पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा बजाज फाइनेंस के शेयर में 1.36 फीसदी की तेजी, एल एंड टी में 0.92 फीसदी की तेजी, टाइटन में 0.78 फीसदी की तेजी, एचडीएफसी बैंक में 0.68 प्रतिशत की तेजी और टाटा ग्रुप के टीसीएस में 0.61 प्रतिशत की तेजी देखी गई.
अब बात गिरावट वाले शेयरों की करते हैं. टाटा स्टील के शेयरों में 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इंफोसिस में 0.39 फीसदी की सुस्ती, पावर ग्रिड में 0.37 फीसदी की गिरावट, एक्सिस बैंक में 0.04 फीसदी की गिरावट और रिलायंस इंडिस्ट्रीज में 0.01 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

निफ्टी 23900 के पार
अब बात निफ्टी की करेंगे. 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स में भी लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी. सोमवार को इसमें करीब 1.30 फीसदी से अधिक की तेजी आई थी. इसकी क्लोजिंग 23,853.90 पर हुई थी. वहीं आज मंगलवार को इसकी ओपनिंग 23,923.90 पर हुई है. 9 बजकर 17 मिनट के आसपास निफ्टी में 76.35 अंकों की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 23,930.25 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके कुल 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट दर्ज की गई.
Share Market में आई बहार! सिर्फ दो दिनों में इन्वेस्टर्स की दौलत बढ़ी 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा
News Source: PTI
