Home Top News सरकार ने UPI ट्रांजैक्शन को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाई रोक, बयान में सब कुछ साफ

सरकार ने UPI ट्रांजैक्शन को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाई रोक, बयान में सब कुछ साफ

by Live Times 12 June 2025, 11:10 AM IST
12 June 2025, 11:10 AM IST
UPI Transaction News

UPI Transaction News : लगातार UPI ट्रांजैक्शन को लेकर चल रही खबर पर अब विराम लग चुका है. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से इसपर आधिकारिक बयान आ चुका है.

UPI Transaction News : भारत में UPI ट्रांजैक्शन को लेकर लगातार कई दिनों से अटकले चल रही हैं जिसपर अब विराम लग चुका है. दरअसल, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म आम लोगों के लिए एक अहम हिस्सा बन चुका है. दिन पर दिन इसके इस्तेमाल में बढ़त देखी जा रही है. इस बीच ये अफवाहों ने तुल पकड़ लिया था कि सरकार अब UPI से होने वाले ट्रांजैक्शन के लिए चार्ज कट करेगी. हालांकि, इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान आ चुका है. दावा किया गया था कि सरकार 3000 रुपये से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर MDR को फिर से लागू कर सकती है जो बिल्कुल गलत है.

सरकार ने जारी किया आधिकारिक बयान

इन अटकलों के बीच भारत सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है. वित्त मंत्रालय ने लिखा कि UPI लेनदेन पर MDR लगाए जाने के दावे और अटकलें पूरी तरह से झूठे, निराधार और भ्रामक हैं. उन्होंने आगे लिखा कि इस तरह की निराधार और सनसनी पैदा करने वाली अटकलें हमारे नागरिकों में अनावश्यक अनिश्चितता, भय और संदेह पैदा करती हैं. सरकार की ओर से UPI के जरिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि UPI से आप जितना मर्जी उतना लेनदेन करें, इस पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें:Aadhaar Free Update: इस तारीख तक अपने आधार को करें लें अपडेट वरना भरना पड़ सकता है शुल्क, अभी मिल…

कितना रहा है हिसाब-किताब?

आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 10 जून को UPI के जरिए कुल 634.29 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए जिसके चलते 91,838.53 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. वहीं, जून महीने में शुरुआत के 10 दिनों में ही कुल 6346.42 मिलियन UPI ट्रांजैक्शन किए गए थे. इसके चलते कुल लेनदेन 8,98,111.14 करोड़ रुपये का हुआ.

यह भी पढ़ें: Stock Market Today : आज शेयर बाजार में दिखी हरियाली, इन शेयरों में आया उछाल; इनका रहा बुरा हाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?