Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. डोंबिवली इलाके में 85 वर्षीय बुजुर्ग पर चार साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. फिलहला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, जबकि उसकी मां घर के अंदर घरेलू कामकाज में व्यस्त थी. आरोप है कि इसी दौरान बुजुर्ग पड़ोसी बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर अनुचित हरकत की.
बहला-फुसलाकर घर ले गया
पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. FIR के मुताबिक, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी उस वक्त आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की. पुलिस के मुताबिक, बच्ची के नहीं मिलने पर उसकी मां ने आसपास उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान बच्ची आरोपी के घर के अंदर मिली. मां ने बिना किसी देरी के अपनी बच्ची को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला.
होटल में 16 वर्षीय लड़की से दरिंदगी! मारपीट के बाद दुष्कर्म का आरोप; मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
विभिन्न धाराओं में पुलिस ने किया केस दर्ज
पीड़िता के परिजनों ने रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्ची की मेडिकल जांच समेत कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपहरण और उसके बाद किया दुष्कर्म
बता दें कि इसी महीने की 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले एक नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इस दौरान 15 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर और जबरदस्ती अपने साथ ले गया. इसके बाद अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं, पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
दोस्ती का भरोसा पड़ा भारी! 17 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार
News Source: PTI
