Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कांकेर जिले 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी लड़की को सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसके बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
अपने दोस्त के साथ पीड़िता गई थी बाहर
पुलिस के मुताबिक, चार आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है. यह घटना कोतवाली पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई है और घटना से पहले नाबालिग लड़की अपने परिचित आरोपी के साथ बाहर गई थी. आरोप है कि परिचित लड़का पीड़िता को अपने तीन दोस्तों के साथ एक गांव ले गया, जहां पर उन चारों ने उसके साथ मिलकर यौन उत्पीड़न किया. वहीं, पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक लड़की जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और उसके थाना पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
दिल्ली में सिर्फ एक माचिस के लिए मर्डरः ‘ना’ सुनते ही दबंगों ने चाकुओं से हमला कर ली युवक की जान
लावारिस हालात में मिली नाबालिग लड़की
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग लड़की को कोरार इलाके में लावारिस हालत में पाया गया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज की और 20 से 28 साल की उम्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की जांच चल रही है.
इलाके में बढ़ी सुरक्षा की चिंता
इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठकर सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और भविष्य में इस तरह की गांव में कोई घटना न घटे.
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
News Source: PTI
