Ballia Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता पर 9वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और उसे परेशान करने का आरोप लगा है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि नाबालिग की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पुलिस फोर्स से निलंबित कर दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, पंकज गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह धारा किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करने या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने से संबंधित है.
सुनसान जगह पर करता था सिपाही परेशान
वहीं, छात्रा का आरोप है कि बीते तीन दिनों से वह जब कोचिंग से अपने घर की ओर लौट रही होती है तो सिपाही सुनसान जगह पर अपनी मोटरसाइकिल को रोक देता था. इसके बाद छेड़खानी करता था और जबरदस्ती मोबाइल नंबर भी मांगता था. हालांकि, शुरुआत में युवती ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी. इसी बीच जब सिपाही हर दिन गाड़ी रोककर परेशान करने लगा तो युवती ने अपनी परिवार वालों को इस घटना के बारे में बता दिया. इसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी.
हरदोई में सात महीने की गर्भवती महिला को पीट-पीटकर मारा डाला, आगरा में दहेज के लिए हत्या
मोटरसाकिल छोड़कर पैदल भागा
पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को जब छात्रा अपनी कोचिंग क्लास के बाद लालगंज से घर की ओर लौट रहा थी. उस वक्त गुप्ता ने उसे देखा और उसका मोबाइल नंबर मांगा. 9 और 10 सितंबर को गुप्ता ने फिर से उसे रोका. कथित तौर पर अश्लील बातें कहीं और फिर से उसका मोबाइल नंबर मांगा. शुक्रवार को गुप्ता ने फिर से उसका रास्ता रोका और बदतमीजी की. जब उसने शोर मचाया, तो वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही भाग गया.
चल रही है विभागीय जांच
पुलिस ने बताया कि सर्कल ऑफिसर आलोक गुप्ता ने कहा कि कॉन्स्टेबल को ड्यूटी में भारी लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमाने व्यवहार के आरोप में तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. अब उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है.
जयपुर में हैवान बना पिता, मां समेत 3 बेटियों की बेरहमी से की हत्या, सोते हुए पत्थर से कुचलकर…
News Source: PTI
