Haiwaan Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटी है. दोनों की नई फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट तो थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक धमाकेदार नहीं रही. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर ने पहले दिन धीमी रफ्तार से अपना सफर शुरू किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हैवान’ ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी पूरे दिन में 12.42 प्रतिशत रही. सुबह के शो में दर्शकों की मौजूदगी काफी कम रही और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.92 फीसदी तक पहुंची.
पहले दिन का हाल
हालांकि, शाम और रात के शो में थोड़ी हलचल दिखाई दी. नाइट शोज की ऑक्यूपेंसी 18.15 फीसदी रही. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 3.60 करोड़ रुपये रहा. वहीं, विदेशों से लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 4.60 करोड़ रुपये रहा. अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे दो बड़े स्टार्स वाली फिल्म से इससे कहीं बेहतर शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी.
2 करोड़ की फिल्म ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर सनसनी, 10 लाख से शुरू होकर करोड़ों तक पहुंची कमाई
2008 के बाद एक साथ
‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी है. दोनों कलाकार इससे पहले 2008 में आई रिलीज़ हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे. लगभग 18 साल बाद दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मौका फैंस के लिए ट्रीट की तरह था. प्रियदर्शन ने इस बार दोनों सितारों को एक क्राइम थ्रिलर कहानी में उतारा है. फिल्म को मलयालम की फेमस थ्रिलर ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक बताया गया है.
वीकेंड में बदलेगी तस्वीर?
पहले दिन धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म के लिए उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. दर्शकों की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा, तो शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में सुधार हो सकता है. हालांकि ‘हैवान’ अक्षय कुमार की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. फिल्म की शुरुआत ‘सरफिरा’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों के आसपास रही है. अब असली सवाल यही है कि क्या ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ पाएगी? फिलहाल फिल्म के लिए पहला वीकेंड बहुत खास है. अगर शनिवार-रविवार को दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचते हैं, तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस कहानी में थोड़ा ट्विस्ट जरूर आ सकता है.
Saif Ali Khan पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को नहीं मिली राहत, कोर्ट में अब चलेगा ट्रायल
