Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में जमुई जैसी एक घटना सामने आई है. यहां परीक्षा देने जा रही एक लड़की के साथ दो बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर खुलेआम छेड़छाड़ करने की कोशिश की. घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को दरभंगा के कीरतपुर गांव में हुई. बताया जा रहा है कि लड़की जब परीक्षा देने के लिए जा रही थी, तभी बाइक सवार दोनों युवकों ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की और उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
लोगों ने की आरोपियों को पकड़ने की कोशिश
जब बाइक सवार छेड़छाड़ कर रहे थे उस वक्त पीड़िता ने शोर मचाना शोर कर दिया. इसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों का ध्यान लड़की के ऊपर गया और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की. हालांकि, वह घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. साथ ही जमालपुर पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना के पांच घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों का पता लगा लिया गया था.
पत्नी, बेटा और दो पंडितों का हत्यारा मारा गया, 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद कमांडो ने किया ढेर
मांझी और RJD आए आमने-सामने
19 साल के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस ने जेल भेजा है, जबकि दूसरे आरोपी को नाबालिग होने की वजह से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ले जाया गया है. खास बात यह है कि पुलिस के इस बयान को RJD ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. वहीं, विपक्षी पार्टी इस बात से काफी नाराज थी कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमुई मामले के आरोपियों को यादव जाति का बताया था. इसके जवाब में विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि दरभंगा मामले में शामिल दोनों आरोपी ‘गया जी’ के सांसद के ही सामाजिक समूह से थे. मांझी ने जमुई आरोपियों को RJD के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का ‘भाई’ बताया था. इसके बाद से ही RJD काफी नाराज है. इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा मामले के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे थे.
जमुई में हुई थी शर्मसार करने वाली घटना
बता दें कि 19 सितंबर को जमुई में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक लड़के और एक लड़की को सड़क पर एक समूह ने पकड़ लिया था. इसके बाद कथित तौर पर एक आरोपी ने नाबालिग के साथ ‘बैड टच’ किया था. वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद पुलिस ने आनन फानन ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके एक दिन बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लिया और नोटिस जारी करके राज्य के डीजीपी को निर्देश दिया कि वह तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करें और पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया कराएं.
बिहार कांस्टेबल का खौफनाक कदम, पहले बहन को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को किया शूट
News Source: PTI
