Home Top News गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

by Sanjay Kumar Srivastava 17 September 2026, 2:24 PM IST (Updated 17 September 2026, 2:25 PM IST)
17 September 2026, 2:24 PM IST (Updated 17 September 2026, 2:25 PM IST)
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

Student Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने वारदात के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के गोरखपुर के जयंतिपुर गांव में अपने घर के बरामदे में सो रहे 19 साल के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

घटना के समय घर पर अकेला था छात्र

उन्होंने बताया कि घटना के समय छात्र शुभम मिश्रा घर पर अकेला था क्योंकि उसका परिवार उसके पिता के किडनी के इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था. बांसगांव पुलिस स्टेशन इलाके के जयंतिपुर गांव का रहने वाला शुभम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. परिवार वालों ने बताया कि उसके पिता स्वदेश मिश्रा किसान हैं और पिछले चार-पांच साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. वे हाल ही में इलाज के लिए लखनऊ गए थे और ट्रांसप्लांट की संभावना पर भी विचार कर रहे थे.

परिवार गया था लखनऊ

पुलिस के मुताबिक, B.Sc फर्स्ट ईयर का छात्र शुभम बुधवार रात खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके सिर में जानलेवा चोट आई. बाद में ग्रामीणों को शुभम घायल अवस्था में मिला और वे उसे पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में आ गया. घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां सुधा मिश्रा, जो उस समय लखनऊ में थीं, बुरी तरह टूट गईं. इसके बाद परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हो गया.

गांव में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर खजनी के सर्कल ऑफिसर अनुज सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत इकट्ठा किए. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की पहचान करने और उसे खोजने की कोशिशें जारी हैं. उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे. उधर, वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पूरे गांव में मातम छाया है. कई घरों में तो चूल्हे तक नहीं जले.

दिल्ली में सिर्फ एक माचिस के लिए मर्डरः ‘ना’ सुनते ही दबंगों ने चाकुओं से हमला कर ली युवक की जान

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?