Home लाइफस्टाइल सी बकथॉर्न से मखाना तक! PM Modi के बताए 7 Superfoods, देसी स्वाद में छिपा सेहत का खजाना

सी बकथॉर्न से मखाना तक! PM Modi के बताए 7 Superfoods, देसी स्वाद में छिपा सेहत का खजाना

by Preeti Pal 17 September 2026, 2:45 PM IST
17 September 2026, 2:45 PM IST
सी-बकथॉर्न से मखाना तक! PM Modi के बताए 7 Superfoods, देसी स्वाद में छिपा सेहत का खजाना

PM Modi Recommended Superfoods: आजकल सुपरफूड का नाम सुनते ही दिमाग में विदेशी चीजों आने लगती हैं. लेकिन अगर देशी विकल्पों की तरफ नजर डालें तो भारत की थाली में ऐसे कई फूड हैं, जो स्वाद के साथ पोषण का भी फुल पैकेज हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समय-समय पर ऐसे ही भारतीय खाने का जिक्र करते रहे हैं. इनमें मखाना से लेकर मोटे अनाज, सहजन और ब्लैक राइस तक शामिल हैं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उन 7 सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं, जिनकी खूबियां उन्होंने खुद अलग-अलग मौकों पर बताई हैं.

सी बकथॉर्न

2026 में एक दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सी बकथॉर्न के फायदों का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि कई अंतरराष्ट्रीय मेडिकल रिसर्च संस्थानों के अध्ययनों में इस पौधे के अलग-अलग हिस्सों को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया गया है. उन्होंने इसके विटामिन C कंटेंट का भी जिक्र किया. हालांकि, किसी बीमारी के इलाज के लिए सी बकथॉर्न को दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

मखाना

मखाने को प्रधानमंत्री मोदी अक्सर ‘सुपर स्नैक’ बताते आए हैं. कम कैलोरी और प्रोटीन से भरा मखाना चाय के साथ बिस्किट या दूसरे प्रोसेस्ड स्नैक्स का बेहतर ऑप्शन बन सकता है. इसमें कैल्सियम के साथ-साथ कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं. खास बात ये है कि मखाने की बढ़ती लोकप्रियता बिहार के किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी खबर है.

मिलेट्स

रागी, ज्वार और बाजरा जैसे मिलेट्स भारत में हजारों सालों से खाए जाते रहे हैं. 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किए जाने के पीछे भारत की भूमिका भी अहम रही. मिलेट्स को पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है. इन्हें डेली डाइट में रोटी, खिचड़ी, डोसा या दूसरी डिशों की तरह शामिल किया जा सकता है.

विदेश घूमने का प्लान, पर खाने को लेकर परेशान? इन 8 देशों में मिलेगा दाल-रोटी से लेकर बिरयानी तक का स्वाद

ड्रमस्टिक

सहजन यानी ड्रमस्टिक भी प्रधानमंत्री मोदी की पसंदीदा देसी चीजों में शामिल है. वो कई बार ड्रमस्टिक के पराठे का जिक्र कर चुके हैं. इसे मोरिंगा भी कहा जाता है. सहजन की पत्तियों में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इन्हें सब्जी, दाल या पराठे में मिलाकर खाने को ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है.

ब्लैक राइस

मणिपुर और ओडिशा के काले चावल उत्पादकों का प्रधानमंत्री मोदी कई बार जिक्र कर चुके हैं. काले चावल में एंथ्रोसायनिन जैसे पौधों से मिलने वाले कंपाउंड पाए जाते हैं. ये नॉर्मल चावल से स्वाद में अलग होते हैं.

भाकरी दाल

सुपरफूड की बात हो और पारंपरिक थाली को भूल जाएं, ऐसा कैसे हो सकता है. गुजरात की भाकरी और दाल ऐसी ही पौष्टिक जोड़ी है. ज्वार या बाजरा से बनी भाखरी को दाल के साथ खाने पर प्रोटीन, आयरन और अनाज का अच्छा कॉम्बिनेशन तैयार होता है. यानी स्वाद भी देसी और प्लेट भी पूरी.

इंडियन एवोकाडो

2 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन एवोकाडो की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तक भारत में इस फल के बारे में बहुत कम लोग जानते थे. हालांकि, अब इंडियन एवोकाडो धीरे-धीरे लोगों की डाइनिंग टेबल और हेल्थ-कॉन्शस मार्केट में अपनी जगह बना रहा है.

समोसा-कचौड़ी को कहें बाय-बाय, शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये 7 टेस्टी South Indian Snacks

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?