Home अपराध DRI ने समुद्र से जब्त किया 5 किलो सोना, एजेंसियां लंबे समय चला रही थी अभियान

DRI ने समुद्र से जब्त किया 5 किलो सोना, एजेंसियां लंबे समय चला रही थी अभियान

by Live Times 6 April 2024, 5:36 PM IST (Updated 22 September 2025, 2:44 PM IST)
6 April 2024, 5:36 PM IST (Updated 22 September 2025, 2:44 PM IST)
seized 5 kg gold DRI

Gold Smuggling : श्रीलंका से मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए भारत में मंडपम के वेदलई तट तक विदेशी सोने की तस्करी की जा रही थी. इसके बाद डीआरआई और आईसीजी के अधिकारियों ने 3-4 अप्रैल की आधी रात से निगरानी शुरू कर दी.

06 April, 2024

Gold Smuggling : कोस्टगार्ड और कस्टम्स के साथ मिलकर डीआरआई ने भारत में मंडपम के वेदलई तट से 4.9 किलोग्राम का सोना जब्त कर लिया. यह सोना श्रीलंका से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था, जिसे तमिलनाडु के मंडपम तट के कुछ दूर समुद्र में फेंका गया था. डीआरआई को अब कोस्टगार्ड और कस्टम्स के साथ जॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है.

नाव के जरिए हो रही थी स्मलिंग

सोने को लेकर एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि श्रीलंका से मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए भारत में मंडपम के वेदलई तट तक विदेशी सोने की तस्करी की जा रही थी. इसके बाद डीआरआई और आईसीजी के अधिकारियों ने 3-4 अप्रैल की आधी रात से निगरानी शुरू कर दी. अधिकारियों ने नाव रोके जाने से ठीक पहले वोट पर सवार तीन लोगों में से एक को कुछ संदिग्ध सामान समुद्र में फेंकते देखा. इसके बाद पूछताछ में इन लोगों ने माना कि श्रीलंका से सोने की तस्करी की गई थी और समुद्र के बीचों बीच किसी दूसरी नाव के जरिए ये सोना उन तक पहुंचा.

3 करोड़ से ज्यादा है सोने की कीमत

डीआरआई और कस्टम्स के अधिकारी समुद्र तल में लंबे समय से अभियान चला रहे थे और आखिर में तस्करी किया गया सोना बरामद कर लिया. बरामद किए माल में कच्चे सोने की छोटी बड़ी अलग अलग छड़ें थीं. जब्त किए गए सोने का कुल वजन 4.9 किलोग्राम है और कीमत 3.43 करोड़ रुपये आंकी गई. सोने को जब्त करने के बाद एजेंसियां समुद्री इलाके पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?