Father Kills Son: सभ्य समाज में शराब को अच्छा नहीं माना जाता है. स्वास्थ्य के नजरिये से भी यह हानिकारक होती है. डॉक्टर्स किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन करने से सख्त मना करते हैं, लेकिन फिर भी लोग शराब पीते हैं.
इस बीच शराब की खरीदारी के लिए पैसों का विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है. यह मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है. जानकारी के अनुसार, शराब के लिए पैसे मांगने पर एक पिता का अपने बेटे से बहस हो गई और यह इतनी बढ़ गई कि एक बाप ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसके अपने बेटे को बांस से पीट-पीटकर मार डाला. इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और आरोपी पिता गिरफ्तार हो चुका है. आइए जानते हैं पूरी घटना.
बांस के डंडे से कई वार
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के ग्रेटर नोएडा में घरेलू झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने बेटे को बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि बेटे की हत्या करने के आरोप में 47 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 21 जून को नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में हुई थी. जब पिता और बेटे के बीच शराब के लिए पैसे को लेकर बहस हुई थी. पुलिस ने बताया कि जब देवेंद्र ने अपने बेटे करण से और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, तो वह पहले से ही नशे में था, लेकिन उसने मना कर दिया.
पुलिस ने बताया कि अगली सुबह, वह कथित तौर पर घर लौटा और करण के सिर पर बांस के डंडे से कई वार कर दिया और भाग गया. बांस से लगी चोट से करण बुरे तरीके से जख्मी हो गया था और उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां 22 जून को उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पिता ने बेटे के सिर पर कई वार किए थे, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी.
बेटे का हत्यारोपी पिता गिरफ्तार
वहीं, पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर, देवेंद्र के खिलाफ BNS की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के बयान में कहा गया है कि देवेंद्र को गुरुवार को एक्सपो मार्ट और तुगलकपुर के बीच ड्रेन रोड पर एक पुलिया के पास पकड़ा गया है.
हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बांस की छड़ी भी उसके पास मिली है. वहीं, पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.
साड़ी न खरीदने पर पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला! गिरफ्तार
News Source: PTI
