Home लाइफस्टाइल हर Silk Saree की अलग पहचान, जानें आपकी पर्सनैलिटी से कौन सी करेगी सबसे ज्यादा मैच

हर Silk Saree की अलग पहचान, जानें आपकी पर्सनैलिटी से कौन सी करेगी सबसे ज्यादा मैच

by Preeti Pal 25 July 2026, 12:47 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:57 PM IST)
25 July 2026, 12:47 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:57 PM IST)
हर Silk Sarees की अपनी है अलग पहचान, जानें आपकी पर्सनैलिटी से कौन सी करेगी सबसे ज्यादा मैच

Different Type of Silk Saree: भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब में सिल्क साड़ी की खास जगह होती है. शादी हो, त्योहार, पूजा या कोई खास मौका, सिल्क साड़ी हर फंक्शन की शान बढ़ा देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सिल्क साड़ी अलग होती है? सिर्फ रंग और डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी बुनाई, फैब्रिक और पहनने का अंदाज भी उसे खास बनाता है. अगर आप अपनी पर्सनैलिटी और जरूरत के हिसाब से सही सिल्क साड़ी चुनना चाहती हैं, तो जान लें कि, किस सिल्क साड़ी की क्या खासियत है.

कांजीवरम

अगर आपको रॉयल और क्लासिक लुक पसंद है, तो कांजीवरम सिल्क साड़ी आपके लिए बेस्ट है. इसका फैब्रिक थोड़ा मजबूत होता है, जिससे साड़ी की प्लीट्स लंबे समय तक एकदम परफेक्ट बनी रहती हैं. ये साड़ी शाही लुक देती है. यही वजह है कि शादी और बड़े फैमिली फंक्शन में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसकी खूबसूरती सालों तक बनी रहती है और इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी संभालकर रखा जा सकता है.

गडवाल सिल्क साड़ी

जो लड़कियां लंबे समय तक साड़ी पहनती हैं, उनके लिए गडवाल सिल्क एक अच्छी रहती है. ये वजन में हल्की होती है, लेकिन इसके चौड़े और खूबसूरत बॉर्डर इसे रिच और ट्रेडिशनल लुक देते हैं. धार्मिक समारोह, शादी या त्योहारों में इस साड़ी को काफी पसंद किया जाता है.

साड़ी हो या सूट, इन 6 Green Bangles Designs से मिनटों में मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

सॉफ्ट सिल्क

अगर आप ऐसी सिल्क साड़ी चाहती हैं जिसे आसानी से कैरी किया जा सके, तो सॉफ्ट सिल्क आपके लिए परफेक्ट है. इसका फैब्रिक शरीर के साथ खूबसूरती से सेट हो जाता है और इसे ज्यादा स्टाइलिंग की जरूरत नहीं पड़ती. ऑफिस फंक्शन, फैमिली पार्टी या किसी खास इवेंट में ये साड़ी आसानी से पहनी जा सकती है.

मैसूर सिल्क

सादगी में खूबसूरती पसंद करने वालों के लिए मैसूर सिल्क साड़ी शानदार चुनाव है. इसकी पहचान इसकी मुलायम बनावट और बेहतरीन सिल्क क्वालिटी है. इसमें ज्यादा भारी कढ़ाई नहीं होती, फिर भी ये बहुत एलिगेंट लगती है. हल्की होने की वजह से इसे गर्मी के मौसम में भी आराम से पहना जा सकता है.

तसर सिल्क

तसर सिल्क अपनी नेचुरल बनावट के लिए जानी जाती है. इसका हल्का टेक्सचर और सॉफ्ट शाइन इसे बाकी सिल्क साड़ियों से अलग बनाती है. हैंड पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन इस साड़ी पर बहुत खूबसूरत लगते हैं. दिन के फंक्शन, एग्जीबिशन या छोटे-मोटे प्रोग्राम में इसे पहनकर आप अलग और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं.

अपने हिसाब से चुनें साड़ी

सिल्क साड़ी चुनते समय ये जरूरी नहीं कि कौन सी साड़ी सबसे महंगी है. इसके लिए ये देखना ज्यादा जरूरी है कि कौन सी साड़ी आपकी पर्सनैलिटी, लाइफस्टाइल और मौके के हिसाब से सबसे बेहतर बैठती है. सही सिल्क साड़ी न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि आपके स्टाइल को भी अलग पहचान देती है.

सावन में दिखना है सबसे सुंदर? ट्राई करें Green Blouse के ये 6 फ्रंट और बैक डिज़ाइन, हर साड़ी लगेगी खास

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?