Home Latest News & Updates बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

by Neha Singh 2 July 2026, 11:14 AM IST (Updated 2 July 2026, 11:43 AM IST)
2 July 2026, 11:14 AM IST (Updated 2 July 2026, 11:43 AM IST)
Bengalore Mine Accident

Bengaluru Mine Accident: गुरुवार को बेंगलुरु में एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया. एक बड़ी चट्टान गिरने से खदान में काम करने वाले सात मजदूरों की मौत हो गई. सभी मजदूरों बिहार से थे. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदपट्टना में सुबह-सुबह हुआ. सभी पीड़ित एक स्टोन क्रशर साइट पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर थे, जो गिरे हुए पत्थर के नीचे फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाशी कर रही है और खदान की जांच कर रही है.

कई मजदूर घायल

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घायलों की सही संख्या की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में कई मजदूरों के घायल होने की बात कही गई है. चट्टान गिरने के बाद बचावकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू किया. इलाके को घेर लिया गया है. बचावकर्मी मलबा हटाकर यह देख रहे हैं कि कोई मजदूर उसमें फंसा तो नहीं रह गया है. पुलिस ने बताया कि जब हादसा हुआ, तब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ रहे थे. एक बड़ा पत्थर उन पर गिर गया, जिससे वे कुचले गए.

40 फीट ऊपर से गिरी चट्टान

एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 मजदूर थे. मजदूरों पर करीब 40 फीट ऊपर से एक बड़ी चट्टान गिरी. इतनी ऊंचाई से चट्टान गिरने के कारण मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और उनके परिवारों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आगे कहा कि चट्टान गिरने का कारण पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान में कोई लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, बेंगलुरु साउथ तालुक के मदपट्टना में एक क्रशर की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जिससे बहुत दुख हुआ है. मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले, उनके परिवारों को यह दुख सहने की ताकत मिले और घायल लोग जल्दी ठीक हों. खदान मालिकों की यह जिम्मेदारी है कि वे खदान के काम में लगे मजदूरों की जान की सुरक्षा पक्का करें. सरकार उन खदानों के खिलाफ सही कार्रवाई करेगी जो नियमों का उल्लंघन करती हैं.

राजस्थान : दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, लगी भीषण आग; 8 लोगों की मौत और 24 गंभीर रूप से घायल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?