Home Latest News & Updates एक बहस और खत्म हो गया रिश्ता… पूर्व पति के सिर पर दे मारा तवा; हुई खौफनाक मौत!

एक बहस और खत्म हो गया रिश्ता… पूर्व पति के सिर पर दे मारा तवा; हुई खौफनाक मौत!

by Sachin Kumar 14 August 2026, 7:18 PM IST
14 August 2026, 7:18 PM IST
Woman kills ex-husband tawa argument Lucknow

UP Crime : लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने पूर्व पति आशीष सोनी के सिर में तवा दे मारा और वह घायल हो गया. इसके बाद जब गंभीर हालात में आशीष को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बहस होने के बाद महिला ने दे मारा तवा

दरअसल, पूर्व पति आशीष अपनी पत्नी से मिलने के लिए उसके घर पर आया था. इस दौरान दोनों के बीच में गंभीर बहस हो गई और गुस्से में आकर महिला ने अपने पूर्व पति के सिर में तवा दे मारा. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को हुई जब आशियाना इलाके में रहने वाले सोनी कौशल्या गार्डन में अपनी पूर्व पत्नी तपस्या सिंह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे.

श्रद्धा के टुकड़े कर फ्रिज में रखा…न्याय का इंतजार करते हुए गुजर गए पिता, आरोपी आफताब जेल से दे रहा परीक्षा

KGMU में कर दिया था रेफर

पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद तपस्या ने सोनी के सिर पर तवे से हमला कर दिया. पुलिस ने यह भी कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सोनी इलाज के लिए जानकीपुरम के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल (KGMU) रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई. अब पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक के परिवार से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है.

मां ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक आशीष की मां मिथिलेश ने शिकायत में बहू तपस्या समेत 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी आशीष के साथ मारपीट की जा चुकी है और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी. आपको बताते चलें कि परिजनों ने बताया कि आशीष और तपस्या ने साल 2013 में लव मैरिज की थी. शादी के बाद ही दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया. दोनों की एक बेटी भी है. वहीं, जब विवाद काफी बढ़ गया तो तपस्या और उसकी बेटी जानकीपुरम में रहने के लिए आ गई. साथ ही दोनों के अलग रहने के बाद भी आशीष अपनी बेटी से मिलने के लिए जानकीपुरम आ जाया करता था.

सोते हुए पिता की हत्या की, फिर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, नोएडा में 16 साल का लड़का बना खूनी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?