Home Latest News & Updates ऐसे खुला कातिल का राज! गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद डिक्की में रखा शव; बचपन की थी अच्छी दोस्त

ऐसे खुला कातिल का राज! गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद डिक्की में रखा शव; बचपन की थी अच्छी दोस्त

by Sachin Kumar 21 August 2026, 6:18 PM IST (Updated 21 August 2026, 6:33 PM IST)
21 August 2026, 6:18 PM IST (Updated 21 August 2026, 6:33 PM IST)
Woman murdered boyfriend body found car boot Telangana

Telangana Crime: तेलंगाना से एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हनुमाकोंडा जिले में एक 32 वर्षीय महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ने महिला के शव को कार की डिक्की में छिपा रखा था और उसे ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था.

कार में लाश मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस को गुरुवार की रात में सूचना मिली कि एल्काथुर्थी मंडल में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है. जांच करने पर पुलिस को कार की डिक्की में कंबल में लिपटी महिला की लाश मिली. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने कार में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान की और फिर उसकी फैमिली को सूचना दी. साथ ही आरोपी की पहचान करने के बाद हिरासत में ले लिया गया.

UP के शाहजहांपुर में सर्राफा कारोबारी की मौत से हड़कंप, 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस; जानें मामला

बचपन के थे अच्छे दोस्त

इसके अलावा पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतका और आरोपी बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त रहे थे. आरोपी महिला के माता-पिता के काफी करीब था. पुलिस ने यह भी बताया कि करीमनगर जिले में 18 अगस्त को आरोपी (34) के कमरे में महिला से बहस हुई थी और इसके बाद उसने गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, वह शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था और उसने शव को कार की डिक्की में रखा हुआ था.

मानसिक रूप से बीमार थी मृतका

पुलिस ने बताया कि अभी हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए जांच चल रही है. महिला दो बार तलाकशुदा थी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी. साथ ही मृतका को मिर्गी की भी बीमारी थी. फिलहाल अपने महिला अपने माता-पिता के साथ रहती थी. इसके अलावा आरोपी के साथ तमिलनाडु के एक मंदिर में जाने की योजना भी बना रही थी और हाल ही में उसके साथ एक कमरे में भी रुकी थी. वहीं, शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला के बुजुर्ग माता-पिता उसकी सेहत और व्यवहार से काफी परेशान थे. वह दोनों भी मुश्किलों का भी सामना कर रहे थे. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी को गोलियों से उड़ाया, फिर बहन की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?