Popular Netflix Shows: आज आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के उन 5 पॉपुलर शोज़ की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने दुनियाभर की ऑडियन्स को दीवाना बनाया. अगर आपने इन्हें अब तक नहीं देखा है, तो पहली फुर्सत में देख डालिए.
13 May, 2026
ओटीटी की दुनिया में नेटफ्लिक्स ने पिछले कुछ सालों में एंटरटेनमेंट का पूरा अंदाज़ बदल दिया है. अब लोग सिर्फ फिल्में नहीं, बल्कि ऐसे शोज़ देखना पसंद करते हैं जिन्हें एक बार शुरू करने के बाद बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाए. यही वजह है कि नेटफ्लिक्स के कई शोज़ सिर्फ सुपरहिट नहीं बने, बल्कि ग्लोबल पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए. वहीं, नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल व्यूअरशिप डेटा के मुताबिक, वेडनेसडे अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका है. इसके अलावा स्ट्रेंजर थिंग्स और ब्रिजर्टन जैसे शोज़ ने भी दुनियाभर में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है. ऐसे में आज आपके लिए नेटफ्लिक्स के उन सुपरहिट शोज़ की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने ऑडियन्स को स्क्रीन से बांधे रखा.

वेडनेसडे
डार्क ह्यूमर और मिस्ट्री का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखना है, तो आप नेटफ्लिक्स पर वेडनेसडे देख सकते हैं. जेना ओर्टेगा स्टारर ये शो नेटफ्लिक्स का अब तक का सबसे पॉपुलर शो माना जा रहा है. ये वेब सीरीज ‘द एडम्स फैमिली’ के आइकॉनिक कैरेक्टर वेडनसडे एडम्स पर बेस्ड है, जिसे कार्टूनिस्ट चार्ल्स एडम्स ने बनाया था. शो की कहानी वेडनसडे की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक नॉर्मल स्कूल से निकालकर नेवरमोर एकेडमी भेज दिया जाता है. ये स्कूल ऐसे स्टूडेंट्स के लिए है जिनके पास सुपरनैचुरल पावर होती हैं. यहां वेडनसडे अपनी पावर्स को समझने की कोशिश करती है और साथ ही कई बड़े राज़ों से पर्दा उठाती है. शो में मर्डर मिस्ट्री, डार्क कॉमेडी और सुपरनैचुरल ट्विस्ट का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जिसने ऑडियन्स को पूरी तरह बांध लिया.

स्ट्रेंजर थिंग्स
नेटफ्लिक्स के सबसे आइकॉनिक शोज़ में से एक ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ को अब तक की सबसे शानदार सीरीज में गिना जाता है. 1980 के दशक पर बेस्ड ये कहानी इंडियाना के छोटे से शहर हॉकिन्स की है, जहां एक लड़का विल बायर्स अचानक गायब हो जाता है. उसके दोस्तों को जल्द ही एक सीक्रेट सरकारी एक्सपेरिमेंट और अपसाइड डाउन नाम की दूसरी दुनिया के बारे में पता चलता है. उनकी मुलाकात इलेवन नाम की लड़की से होती है, जिसके पास खास पावर्स होती हैं. इसके बाद शुरू होता है सस्पेंस, खतरनाक क्रीचर्स और लगातार बढ़ते डर का सिलसिला. शो का रेट्रो फील, दोस्ती, इमोशनल मोमेंट्स और थ्रिल इसे खास बनाते हैं.
यह भी पढ़ेंःCannes 2026 में चमकेगा भारतीय सिनेमा, पंजाबी से मलयालम तक; ये 6 फिल्में बनाएंगी दुनिया को दीवाना!

ब्रिजर्टन
अगर आपको पीरियड ड्रामा और रॉयल रोमांस पसंद है, तो ‘ब्रिजर्टन’ आपके लिए परफेक्ट शो है. ये शो राइटर जूलिया क्विन की बुक्स पर बेस्ड है. कहानी लंदन की हाई सोसाइटी में रहने वाली ब्रिजर्टन फैमिली के आठ भाई-बहनों की है, जो प्यार की तलाश में हैं. शो में रॉयल पार्टियां, फैशन, रोमांस और स्कैंडल्स का भरपूर तड़का देखने को मिलता है. वहीं, लेडी व्हिसलडाउन नाम की अजीब लड़की अपने गॉसिप कॉलम के जरिए हर राज़ दुनिया के सामने लाती रहती है.

हिज एंड हर्स
‘हिज एंड हर्स’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें रिलेशनशिप्स और सस्पेंस का खतरनाक खेल देखने को मिलता है. इस शो में टेसा थॉम्पसन एक रिपोर्टर एना एंड्रूज़ के कैरेक्टर में नजर आती हैं, जबकि जॉन बर्नथल डिटेक्टिव जैक हार्पर का रोल निभा रहे हैं. दोनों पहले एक-दूसरे के करीब थे, लेकिन बाद में अलग हो चुके हैं. एक छोटे शहर में हुए मर्डर केस की जांच के दौरान उनकी जिंदगी फिर टकराती है. जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती है, दोनों एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं. शो में सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट की भरमार है.

द क्वीन्स गैम्बिट
द क्वीन्स गैम्बिट नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर मिनी सीरीज में से एक है. ये कहानी बेथ हार्मन नाम की अनाथ लड़की की है, जिसे बचपन से ही चेस खेलने का शौक है. धीरे-धीरे वो इस खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाती है. लेकिन सक्सेस के साथ उसे ड्रग्स और शराब की लत से भी लड़ना पड़ता है. शो सिर्फ चेस की कहानी नहीं है, बल्कि ये एंबीशन, अकेलेपन और कॉन्फिडेंस की भी कहानी है.
यह भी पढ़ेंः पहली एंट्री से इंटरनेशनल पहचान तक, कुछ ऐसी है Cannes Film Festival में भारतीय सिनेमा के सफर की कहानी
