Arijit singh Ramayana Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है. फिल्म के पहले गाने ‘जय जय राम’ ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया. लेकिन इस गाने से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है, जिसने अरिजीत सिंह की सिंगिंग और मेहनत को फिर चर्चा में ला दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह ने इस भक्ति गीत को रिकॉर्ड करने के लिए करीब 200 टेक दिए. वजह सिर्फ परफेक्शन नहीं, बल्कि वो भाव था जिसमें अरिजीत पूरी तरह डूब गए थे.
हर टेक में चाहिए था गाना
‘जय जय राम’ को सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति की तरह तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग के टाइम अरिजीत इस भावना में इतने खो गए कि बार-बार टेक देने के बावजूद उन्हें लगता रहा कि अभी वो भाव पूरी तरह सामने नहीं आया है. यानी मामला सिर्फ सुर और आवाज का नहीं था. अरिजीत चाहते थे कि जब कोई इस गाने को सुने तो उसे सिर्फ एक आवाज नहीं, बल्कि भक्ति का एहसास भी हो. यही वजह है कि एक ही गाने के लिए लगभग 200 टेक लेने पड़े.
Hanuman Ansh और Dhurandhar को हराकर Oscars 2027 की रेस में आगे निकली ये फिल्म
अरिजीत और श्रेया की आवाज
‘जय जय राम’ को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है. वहीं, इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुए इस गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता के किरदारों में नजर आ रहे हैं. गाने में राम-सीता के रिश्ते, भक्ति और धर्म की भावना को भव्य विजुअल्स के साथ पेश किया गया है. साथ ही इसमें फिल्म के कई बड़े किरदारों की झलक भी देखने को मिल रही है.
‘रामायण’ का इंतजार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के इंटरनेशनल लेवल के विजुअल्स और इसके 4000 करोड़ के बजट को लेकर पहले से ही काफी बातें हो रही है. ऐसे में ‘जय जय राम’ ने फिल्म की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा. वैसे, यश, रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और रवि दुबे भी हैं.
OTT पर इस वीकेंड लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का! ये 7 नई फिल्में और सीरीज बनेंगी आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा
