Home मनोरंजन Reality Show में लूज़र, पर किस्मत में बनना था सुपरस्टार! इन सिंगर्स ने हार को बनाया जीत की कहानी

Reality Show में लूज़र, पर किस्मत में बनना था सुपरस्टार! इन सिंगर्स ने हार को बनाया जीत की कहानी

by Preeti Pal 29 June 2026, 12:31 PM IST
29 June 2026, 12:31 PM IST
Reality Show में हार, पर किस्मत में था सुपरस्टार बनना! इन सिंगर्स ने हार को बना दिया जीत की सबसे बड़ी कहानी

Reality Show Singers: कहते हैं, हर हार का अंत जीत से होता है. म्यूज़िक की दुनिया में ये बात पूरी तरह सच साबित होती है. आज जिन आवाजों पर करोड़ों लोग फिदा हैं, उनमें से कई ऐसे स्टार्स हैं जो कभी रियलिटी शो की ट्रॉफी तक नहीं जीत पाए. लेकिन उन्होंने हार को अपनी मंजिल नहीं बनने दिया. आज वही सिंगर्स बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स बन चुके हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर सिंगर दीपाली सहाय का गाना ‘तेरे पास मैं’ जबरदस्त वायरल हो रहा है’. इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के इस गाने को ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है. खास बात ये है कि 19 साल पहले दीपाली ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ की ट्रॉफी जीतने से चूक गई थीं. लेकिन आज उनकी आवाज पूरी दुनिया में गूंज रही है. ऐसे में आज हम आपके लिए उन सिंगर्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो रियलिटी शोज हार चुके हैं, लेकिन आज सेलिब्रिटी हैं.

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह का नाम आज भारत के सबसे बड़े सिंगर्स में लिया जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था. तब अरिजीत फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाए थे. इसके बाद उन्होंने खुद को तराशा और फिर ‘आशिकी 2’ का गाना तुम ही हो आया. बस, इसके बाद अरिजीत की आवाज हर दिल की धड़कन बन गई.

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ का सफर भी आसान नहीं था. ‘इंडियन आइडल’ के दूसरे सीजन में वो टॉप 10 तक ही पहुंच पाईं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार मेहनत की और फिर ‘दिलबर’, ‘कर गई चुल’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाकर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में शामिल हो गईं. इतना ही नहीं, जिस शो में वो कभी कंटेस्टेंट थीं, उसी ‘इंडियन आइडल’ में बाद में जज भी बनीं.

हंसी, इमोशन और रिश्तों का तड़का! Gullak 5 के बाद OTT पर देखें ये 7 शानदार फैमिली ड्रामा

मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर भी ‘इंडियन आइडल 2’ की विनर नहीं बन सकीं. लेकिन उनकी आवाज ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा दिया. फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के गाने ‘मोह मोह के धागे’ के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला. मोनाली कई रियलिटी शोज में जज भी बनीं.

जुबिन नौटियाल

जुबिन नौटियाल ने ‘एक्स फैक्टर इंडिया’ का ऑडिशन दिया था, लेकिन टॉप 25 तक भी जगह नहीं बना पाए. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. आज ‘लुट गए’, ‘राता लंबियां’ ‘मेरे घर राम आएंगे’ और ‘हमनवा मेरे’ जैसे कई सुपरहिट गानों के साथ वो बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं.

दर्शन रावल

दर्शन रावल ने भी रियलिटी शो से अपनी पहचान बनाई, लेकिन ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी. इसके बावजूद ‘चोगाड़ा’, ‘कमरिया’ और कई रोमांटिक गानों ने उन्हें यंगस्टर्स का फेवरेट सिंगर बना दिया. आज उनके लाइव कॉन्सर्ट्स में हजारों फैंस की भीड़ होती है.

अरमान मलिक

अरमान मलिक ने ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ से अपनी शुरुआत की थी. शो नहीं जीत पाए, लेकिन उनकी आवाज ने अरमान को बॉलीवुड का बड़ा स्टार बना दिया. बाद में वो ‘द वॉयस इंडिया’ जैसे रियलिटी शो में जज भी बने.

Raakh का दुनिया पर राज! Ali Fazal की क्राइम थ्रिलर बनी Prime Video की नंबर 1 नॉन इंग्लिश सीरीज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?