Home मनोरंजन देखिए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर Sana Makbul के शानदार लुक्स

देखिए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर Sana Makbul के शानदार लुक्स

by Pooja Attri 4 August 2024, 4:13 PM IST (Updated 21 August 2025, 11:40 AM IST)
4 August 2024, 4:13 PM IST (Updated 21 August 2025, 11:40 AM IST)
देखिए 'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर Sana Makbul के शानदार लुक्स

Sana Makbul Stunning Looks: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी जीतकर सुर्खियां बटोर रही हैं. आइए इसी बीच देखते हैं एक्ट्रेस के कुछ शानदार लुक्स.

04 August, 2024

Sana Makbul Stunning Looks: हाल ही में मॉडल और टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी जीतकर सुर्खियां बटोर रही हैं. सना ने इस रिएलिटी शो जीतकर अपने करियर को एक नया-मोड़ दिया है. वहीं, वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. आइए इसी बीच देखते हैं एक्ट्रेस के कुछ शानदार लुक्स, जिन्हें देखकर आपकी धड़कनें थम जाएंगी.

पिंक साड़ी

सना मकबूल इस वाइव्रेंट पिंक साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस ऑर्गेंजा साड़ी को उन्होंने सिंपल मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, सना ने गोल्डन हाई हील्स, मैचिंग चोकर, रिंग, कंगन, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया.

ऑरेंज साड़ी

सना इस ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी में स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं. इस साड़ी के साथ उन्होंने बंद गले का मैचिंग ब्लाउज कैरी किया. वहीं, चांदबाली, कंगन, रेड बिंदी और मैसी हेयर बन से सना ने अपने लुक को और निखारा.

गाजरी साड़ी

सना इस गाजरी कलर की बनारसी साड़ी में बहुत हसीन दिख रही हैं. इस साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल वी नेक ब्लाउज कैरी किया. वहीं, गोल्डन चोकर, झुमके, कंगन, मिनिमल मेकअप और गजरे ने सना के लुक में चार-चांद लगाएं.

कॉटन साड़ी

सना इस पिंक कलर की कॉटन साड़ी में हमेशा की तरह ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं. इस साड़ी के साथ उन्होंने फुल बाजू और बंद गले का मैचिंग ब्लाउज पहना. वहीं, स्टड गोल्डन ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और गजरे ने सना के लुक को कम्पलीट किया.

पेस्टल साड़ी

सना इस ग्रीन कलर की पेस्टल साड़ी में बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस दिख रही हैं. इस सिंपल साड़ी के साथ उन्होंने हैवी कढ़ाई वाला व्हाइट ब्लाउज कैरी किया. वहीं, लॉन्ग मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने सना की सुंदरता को और बढ़ाया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?