Home मनोरंजन Anant Ambani Wedding: अनंत-राधिका की शादी में दिखा बॉलीवुड कपल्स का जलवा, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Anant Ambani Wedding: अनंत-राधिका की शादी में दिखा बॉलीवुड कपल्स का जलवा, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

by Pooja Attri 13 July 2024, 11:29 AM IST (Updated 22 August 2025, 2:42 PM IST)
13 July 2024, 11:29 AM IST (Updated 22 August 2025, 2:42 PM IST)
Anant Ambani Wedding: अनंत-राधिका की शादी में दिखा बॉलीवुड कपल्स का जलवा, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी से बॉलीवुड कपल्स की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. आइए देखें उनकी एक झलक.

13 July, 2024

Anant Ambani Wedding: इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी की रस्में निभाईं. इस चर्चित शादी में दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स मौजूद रहे. वहीं, अनंत अंबानी की शादी से बॉलीवुड कपल्स की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. आइए देखें उनकी एक झलक.

जेनेलिया डिसूजा- रितेश देशमुख

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जेनेलिया डिसूजा ऑफव्हाइट सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, रितेश देशमुख ने भी वाइफ जेनेलिया को कॉम्प्लीमेंट करते हुए ऑफव्हाइट कुर्ता-धोती पहना.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर के हैवी कढ़ाई वाले लहंगा-चोली में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. वहीं, उनके पति निक ने पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी कैरी की.

शाहरुख खान-गौरी खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऑलिव ग्रीन कलर की शेरवानी में बहुत डेशिंग नजर आए. वहीं, उनकी वाइफ गौरी गोल्डन कढ़ाई वाले पेस्टल पिंक सूट में बहुत सुंदर लगीं.

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रेड कलर की साड़ी में बेहद रॉयल नजर आ रही थीं. वहीं, उनके पति विक्की कौशल ऑफव्हाइट कलर की शेरवानी में वाइफ को कॉम्प्लीमेंट करते नजर आए.

राजकुमार राव-पत्रलेखा

एक्टर राजकुमार राव अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऑफव्हाइट कलर के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में डेशिंग नजर आए. वहीं, उनकी वाइफ रेड कलर के लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?