Home मनोरंजन प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट

प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट

शादी के 5 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका

by Preeti Pal 29 February 2024, 10:50 AM IST (Updated 1 October 2025, 2:34 PM IST)
29 February 2024, 10:50 AM IST (Updated 1 October 2025, 2:34 PM IST)
प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट

29 February 2024

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। अब, कपल ने सोशल मीडिया पर खबर को कंफर्म कर दिया है। गुरुवार, 29 फरवरी को दीपिका और रणवीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कॉमन पोस्ट शेयर किया है। दोनों ने एक फोटो शेयर की है जिसपर लिखा है ‘सितंबर 2024’। तस्वीर पर बच्चे की चीजें नज़र आ रही हैं। अब ये साफ हो गया है कि सितंबर में दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

लोगों ने दी बधाई

जैसे ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी वैसे ही लोगों के कमेंट्स आने लगे। फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स भी दीपिका-रणवीर को बधाई देते नज़र आए। विक्रांत मैसी से लेकर वरूण धवन और कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा ने कपल को बधाई दी।

5 साल बाद आई खुशी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 में शादी की थी। शादी के लगभग 5 साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका अब तक ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ’83’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। वहीं, दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी जिसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?