Home मनोरंजन Fighter OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’, नोट कर लें तारीख

Fighter OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’, नोट कर लें तारीख

by Preeti Pal 18 March 2024, 1:07 PM IST (Updated 20 September 2025, 2:50 PM IST)
18 March 2024, 1:07 PM IST (Updated 20 September 2025, 2:50 PM IST)
Fighter OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी ऋतिक रोशन की फाइटर, नोट कर लें तारीख

Fighter OTT Release: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter OTT Release) सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है.

18 March, 2024

Fighter OTT Release: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter OTT Release) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 358.74 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, अगर आप इस फिल्म को थिएटर्स में देखने से चूंक गए थे तो अब आपके पास ऋतिक रोशन की एक्शन मूवी को देखने का मौका है. दरअसल, ‘फाइटर’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है.

यहां देख पाएंगे फिल्म

सिनेमाघरों में रिलीज़ के 2 महीने बाद अब ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म इसी महीने की 21 तारीख को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी.

ऋतिक की अपकमिंग मूवी

‘फाइटर’ के बाद अब फैंस को ऋतिक की अपकमिंग फिल्मों का इंतज़ार है. अगली बार एक्टर अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म ‘क्रिश 4’ में दिखाई देंगे. हालांकि, फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसके अलावा एक बार फिर ऋतिक रोशन ‘वॉर 2’ में दमदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे. ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?