Home मनोरंजन Happy Birthday Kriti Sanon: धड़कनें बढ़ा देंगी कृति की दिलकश अदाएं, देखिए बर्थडे गर्ल की खूबसूरत तस्वीरें

Happy Birthday Kriti Sanon: धड़कनें बढ़ा देंगी कृति की दिलकश अदाएं, देखिए बर्थडे गर्ल की खूबसूरत तस्वीरें

by Pooja Attri 27 July 2024, 5:17 PM IST (Updated 4 September 2025, 12:57 PM IST)
27 July 2024, 5:17 PM IST (Updated 4 September 2025, 12:57 PM IST)
Happy Birthday Kriti Sanon: धड़कनें बढ़ा देंगी कृति की दिलकश अदाएं, देखिए बर्थडे गर्ल की खूबसूरत तस्वीरें

Kriti Sanon Birthday: कृति सेनन शनिवार (27 जुलाई) को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं.

27 July, 2024

Happy Birthday Kriti Sanon : कृति सेनन शनिवार (27 जुलाई) को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. कृति ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘लुका छुपी’, ‘राब्ता’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी. वहीं, कृति ने नेशनल अवॉर्ड के अलावा दो फिल्मफेयर अवॉर्ड और तीन AIIFA अवॉर्ड जीते हैं. हाल ही में उन्हें फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘क्रू’ में देखा गया था. वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘दो पत्ती’ में काजोल के साथ नजर आएंगी. कृति अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं. उनके जन्मदिन पर देखें उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें.

पिंक अनारकली

इस पिंक कलर के अनारकली सूट में कृति की खूबसूरती को बयां करना बहुत मुश्किल है. इस वी नेक सूट के साथ उन्होंने गोल्डन दुपट्टा पेयर किया. वहीं, गोल्डन नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और राजस्थानी स्टाइल मांग टीके ने कृति की लुक को और निखारा.

बेज अनारकली

कृति सेनन इस बेज कलर के अनारकली में कृति से नजर हटाए नहीं हटतीं. इस हैवी अनारकली को उन्होंने प्रिंटेड दुपट्टे के साथ कैरी किया. अपने लुक को पूरा करने के लिए कृति ने गोल्डन चोकर, कंगन, स्टड ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप का सहारा लिया.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

पेस्टल अनारकली

कृति इस पेस्टल ग्रीन और ब्लू अनारकली में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं. इस चोली के डिजाइन ब्लू अनारकली को उन्होंने ग्रीन कलर के नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, ग्रीन पर्ल चोकर, गोल्डन ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और मैसी बन ने कृति की खूबसूरती में चार-चांद लगाए.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?