Home मनोरंजन Diwali Bash 2024: मनीष मल्होत्रा की ​​दीवाली पार्टी में इन बॉलीवुड स्टार्स का दिखा जलवा

Diwali Bash 2024: मनीष मल्होत्रा की ​​दीवाली पार्टी में इन बॉलीवुड स्टार्स का दिखा जलवा

by Preeti Pal 23 October 2024, 2:03 PM IST
23 October 2024, 2:03 PM IST
diwali party 2024

Diwali Bash 2024: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल दीवाली पार्टी होस्ट करते हैं जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आते हैं.

23 October, 2024

Diwali Bash 2024: मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली से पहले पार्टी होस्ट करते हैं. उनकी पार्टी में बॉलीवुड की दुनिया के कई स्टार्स नजर आते हैं और यह सिलसिला इस साल भी जारी रहा. दरअसल, मंगलवार शाम को मनीष मल्होत्रा के दीवाली बैश में बॉलीवुड के कई सितारों ने रौनक लगाई.

वायरल हुआ आलिया का लुक

दीवाली पार्टी में आलिया भट्ट ने पहुंचकर खूब लाइमलाइट लूटी. दरअसल, आलिया भट्ट यहां गुलाबी कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखीं. खास बात यह है कि आलिया ने अपनी सगाई के दिन यही लहंगा पहना था. आलिया के अलावा जान्हवी कपूर ने भी शिमरी साड़ी पहनकर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में एंट्री की. अब इन हसीनाओं के यह फेस्टिव लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दिशा पाटनी ने जीता दिल

इस पार्टी में दिशा पाटनी भी गोल्डन साड़ी में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. साथ ही मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन, करिश्मा कपूर, रेखा, कार्तिक आर्यन, गौरी खान, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर और तमन्ना भाटिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई.

यह भी पढ़ेंः Alia Bhatt First Salary: करोड़ों की मालकिन आलिया भट्ट की पहली कमाई जानकर उड़ ना जाएं आपके होश !

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?