Home मनोरंजन 55 करोड़ के कर्ज के नीचे दबे हुए थे Sunny Deol, बैंक ने जारी कर दिया था घर नीलाम करने का नोटिस

55 करोड़ के कर्ज के नीचे दबे हुए थे Sunny Deol, बैंक ने जारी कर दिया था घर नीलाम करने का नोटिस

by Preeti Pal 18 August 2026, 3:28 PM IST (Updated 18 August 2026, 4:21 PM IST)
18 August 2026, 3:28 PM IST (Updated 18 August 2026, 4:21 PM IST)
55 करोड़ के कर्ज के नीचे दबे हुए थे Sunny Deol, बैंक ने जारी कर दिया था घर नीलाम करने का नोटिस

Sunny Deol: बॉलीवुड के ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले सनी देओल ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब उन पर करीब 55.99 करोड़ रुपये का कर्ज था. इतना ही नहीं बैंक ने उनके जुहू वाले घर की नीलामी का नोटिस तक जारी कर दिया था. लेकिन उस मुश्किल दौर की कहानी सुनाते हुए सनी देओल का नजरिया थोड़ा अलग है. एक्टर का कहना है कि आर्थिक परेशानी के बावजूद वो खुश थे, क्योंकि उन्हें किसी दोस्त या रिश्तेदार का पैसा नहीं चुकाना था. उन्हें बस अपनी ही संपत्ति बेचकर अपना कर्ज खत्म करना था.

नहीं छोड़ा जीना

सनी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने करियर के उस दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि आर्थिक मुश्किलों के बीच भी उन्होंने जिंदगी जीना नहीं छोड़ा. उनके मुताबिक, उनके ऊपर जो कर्ज था, वो उनकी अपनी जिम्मेदारी थी. उन्होंने किसी से निजी तौर पर पैसा उधार नहीं लिया था. यही बात शायद सनी देओल को उस मुश्किल समय में भी मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद करती रही.

भारी पड़ा पैसा लगाना

सनी देओल के आर्थिक संकट की एक बड़ी वजह उनका फिल्मों के निर्माण और निर्देशन में उतरना था. उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ फिल्में बनाने और निर्देशित करने की कोशिश की. लेकिन हर प्रोजेक्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. उनकी निर्देशित फिल्मों में ‘दिल्लगी’, ‘घायल रिटर्न्स’ और ‘पल पल दिल के पास’ शामिल हैं. इनमें से कुछ फिल्मों को दर्शकों से प्यार तो मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं हुई. सनी देओल ने ‘दिल्लगी’ को लेकर कहा कि उन्हें आज भी लोग बताते हैं कि उन्हें फिल्म पसंद आई थी, लेकिन फिल्म का बिजनेस अच्छा नहीं रहा.

Emraan Hashmi की Awarapan 2 का जलवा, 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका

नीलामी का नोटिस

2023 में सनी देओल के जुहू वाला घर ‘सनी विला’ को लेकर बैंक की तरफ से ई नीलामी का नोटिस सामने आया था. ये मामला करीब 55.99 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा था. बाद में रकम का निपटारा होने के बाद नीलामी का नोटिस वापस ले लिया गया. सनी के लिए ये आसान दौर नहीं था. हालांकि, उन्होंने इसे जिंदगी का अंत नहीं माना. उनका कहना है कि आखिरकार संपत्ति उनकी ही थी. जरूरत पड़ने पर उसे बेचकर आर्थिक जिम्मेदारी पूरी की जा सकती थी.

‘गदर 2’ ने बदली कहानी

सनी देओल करियर और पैसों से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रहे थे. तब शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि आगे इतनी बड़ी वापसी उनका इंतजार कर रही है. साल 2023 में ही उनकी फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज़ हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और सनी देओल का करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया. इसके बाद सनी देओल ‘जाट’, ‘बॉर्डर 2’ और अब ‘बटवारा 1947’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुके हैं.

योगी की ‘खाकी’ को Amitabh Bachchan का सलाम, क्या आपने सुना UP पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?