Home लाइफस्टाइल Raksha Bandhan पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये 6 शानदार आइडियाज जीत लेंगे उसका दिल

Raksha Bandhan पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये 6 शानदार आइडियाज जीत लेंगे उसका दिल

by Preeti Pal 19 August 2026, 1:11 PM IST (Updated 19 August 2026, 1:52 PM IST)
19 August 2026, 1:11 PM IST (Updated 19 August 2026, 1:52 PM IST)
Raksha Bandhan पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये 6 शानदार आइडियाज जीत लेंगे उसका दिल

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है. ये भाई-बहन के उस रिश्ते का जश्न है, जिसमें नोकझोंक भी है, प्यार भी है और एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहने का वादा भी. ऐसे में राखी पर बहन के लिए सही गिफ्ट चुनना हर भाई के लिए थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है. आखिर ऐसा क्या दिया जाए जो उसे पसंद भी आए और लंबे समय तक याद भी रहे? अगर आपका भी यही सवाल है कि रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें, तो हमने आपके लिए 6 ऐसे गिफ्ट आइडियाज चुने हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ काम के भी हैं.

पर्स या स्टाइलिश हैंडबैग

अगर आपकी बहन को फैशन और स्टाइल पसंद है, तो एक खूबसूरत हैंडबैग या पर्स शानदार ऑप्शन हो सकता है. आप उसकी पसंद के हिसाब से टोट बैग, स्लिंग बैग या कॉम्पैक्ट पर्स चुन सकते हैं. रोजाना इस्तेमाल होने वाला ये गिफ्ट हर बार बाहर निकलते समय उसे आपकी याद दिलाएगा.

स्किनकेयर या ब्यूटी किट

बहन की थोड़ी सी सेल्फ केयर तो बनती है. रक्षाबंधन पर आप उसके लिए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, बॉडी केयर सेट या ब्यूटी किट भी ले सकते हैं. अगर आपको उसकी पसंद पता है, तो अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट्स शामिल करें. वरना एक अच्छी तरह पैक किया हुआ सेल्फ केयर गिफ्ट सेट भी काफी अच्छा लगेगा.

फ्रंट हैंड पर झटपट लगाएं ये 8 सिंपल Mehndi Design, हाथों की खूबसूरती देखकर सब पूछेंगे कहां से लगवाई

स्मार्टवॉच या ईयरबड्स

अगर आपकी बहन गैजेट्स की शौकीन है, तो इस बार राखी पर थोड़ा टेक्निकल हो जाइए. स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स या पोर्टेबल स्पीकर जैसे गैजेट्स उसके लिए बढ़िया गिफ्ट हो सकते हैं. खासकर अगर वो वर्कआउट करती है या म्यूजिक सुनने की शौकीन है, तो ये गिफ्ट खूब पसंद आएगा.

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

कुछ गिफ्ट कीमत से नहीं, इमोशन से खास बनते हैं. बहन के लिए नाम वाला पेंडेंट, फोटो फ्रेम, कस्टम मग या भाई-बहन की यादों वाली फोटोबुक बनवा सकते हैं. इसमें बचपन की तस्वीरें लगा दें. ऐसा गिफ्ट देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान आनी तय है.

किताब और जर्नल सेट

अगर आपकी बहन को पढ़ने या लिखने का शौक है, तो उसकी पसंद की किताब के साथ एक अच्छा सा पेन सेट दें. आप पैकेज में खुद से लिखा नोट भी रख सकते हैं. गिफ्ट छोटा होगा, लेकिन उसमें आपकी मेहनत और प्यार साफ नजर आएगा.

ट्रैवल या कैफे सरप्राइज

हर गिफ्ट बॉक्स में पैक नहीं होता. इस रक्षाबंधन बहन को उसकी पसंदीदा जगह पर लंच या डिनर पर ले जाएं. अगर समय हो तो एक दिन की छोटी ट्रिप भी प्लान की जा सकती है. साथ में उसकी पसंदीदा मिठाई और एक छोटा सा गिफ्ट रख दें. ये भाई-बहन के साथ बिताया गया वक्त शायद सबसे यादगार तोहफा बन जाए.

मम्मी की पुरानी साड़ी को फेंकिए मत! ऐसे बनवाएं ट्रेंडी Co-ord Set और पाएं नया फैशन लुक

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?