Latest OTT Release: अगर वीकेंड आते ही आपका पहला सवाल होता है कि अब क्या देखें? तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए भरपूर मसाला लेकर आए हैं. 7 से 13 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ZEE5 और एप्पल टीवी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें हिस्टोरिकल ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर, सुपरनैचुरल मिस्ट्री, रोमांस और डार्क कॉमेडी तक सब कुछ शामिल है. ऐसे में आप भी वीकेंड से पहले अपनी लिस्ट तैयार कर लें.
द रेवेल्यूशनरीज
11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आने वाली ‘द रेवेल्यूशनरीज’. ये इस हफ्ते की सबसे खास रिलीज में से एक है. निखिल आडवाणी की ये पीरियड ड्रामा सीरीज भारत के उन क्रांतिकारियों की कहानी है, जिनके योगदान के बारे में आज की पीढ़ी कम ही जानती है. भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा इस सीरीज का में नजर आएंगे. कहानी ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुनने वाले युवा क्रांतिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है.
घमासान
अगर आपको देसी क्राइम, राजनीति और दमदार किरदार पसंद हैं, तो ‘घमासान’ आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म में प्रतीक गांधी एक IPS ऑफिसर के रोल में हैं, जो एक खतरनाक डकैत का पीछा करता है. डकैत का रोल अरशद वारसी निभा रहे हैं. लेकिन कहानी सिर्फ पुलिस और अपराधी की सीधी लड़ाई नहीं है. यहां सत्ता, राजनीति और बदलते रिश्तों के बीच सही और गलत की लाइन लगातार धुंधली होती रहती है. फिल्म 11 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.
अली बाबा और 40 भूत
जियोहॉटस्टार पर 11 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘अली बाबा और 40 भूत’ एक अलग तरह की सुपरनैचुरल थ्रिलर है. आशा नेगी इसमें न्यूरोसाइकोलॉजी एक्सपर्ट अली का किरदार निभा रही हैं, जो अपने लापता पिता की तलाश में अलग दुनिया तक पहुंच जाती है. उनकी मुलाकात पुलिस ऑफिसर बाबा से होती है. दोनों मिलकर 40 बेचैन आत्माओं और पिता के गायब होने के सस्पेंस को सुलझाने की कोशिश करते हैं.
ड्रॉन टुगेदर और लास्ट सीन
9 सितंबर को प्राइम वीडियो पर ‘ड्रॉन टुगेदर’ रिलीज होगी. इसकी कहानी एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी की किडनैपिंग और उसके बॉडीगार्ड पर है. कहानी में खतरे बढ़ते जाते हैं और दोनों के बीच की दूरी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है. वहीं, उसी दिन एप्पल टीवी पर ‘लास्ट सीन’ आएगी. कहानी एक एक्स पुलिस ऑफिसर की है, जिसकी बेटी 11 साल पहले गायब हो गई थी.
और भी हैं ऑप्शन
9 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘वाय डिड आई गेट मैरिड अगेन?’ आएगी, जिसमें पुराने दोस्तों का ग्रुप लेक कोमो में एक शादी के लिए फिर साथ आता है. लेकिन शादी के साथ पुराने राज, रिश्तों की उलझनें और छिपे हुए सच भी वापस आ जाते हैं. इसके अलावा 10 सितंबर को ‘कॉ़ल माई एजेंट! द मूवी’, ‘क्रू गर्ल’ और ‘द परफेक्ट लाई’ रिलीज होंगी. 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘गो टीम!’ भी आएगी, जो एक डूबती कंपनी की टीम-बिल्डिंग ट्रिप को मजेदार लेकिन खतरनाक मोड़ देती है. कुल मिलाकर, इस हफ्ते OTT पर कंटेंट की कमी बिल्कुल नहीं रहने वाली.
Mirzapur: The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग फिल्म
