Mouni Roy: हाल ही में वह अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं. दरअसल, एक्ट्रेस रीसेंट फोटोज और वीडियोज में पहले से ज्यादा पतली नजर आ रही हैं.
25 August, 2024
Mouni Roy: मौनी रॉय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. एक्ट्रेस ने एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन’ से काफी पॉपुलेरिटी हासिल की. इसके बाद मौनी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी से साल 2022 में बॉलीवुड डेब्यू किया. मौनी अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वह अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं. दरअसल, एक्ट्रेस रीसेंट फोटोज और वीडियोज में पहले से ज्यादा पतली नजर आ रही हैं जिस पर फैन्स हैरानी जता रहे हैं. इसी बीच आज हम आपके लिए मौनी की कुछ पुरानी तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप उनकी बॉडी में फर्क देख सकते हैं.
गोल्डन साड़ी
मौनी रॉय इस साड़ी में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. इस सिंपल साटन साड़ी को उन्होंने डीप नेक वाले मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स, कंगन, लाइट मेकअप और ओपन कर्ली हेयर ने मौनी के लुक को पूरा किया.

पेस्टल साड़ी
एक्ट्रेस मौनी रॉय इस पेस्टल ऑर्गेंजा साड़ी में बहुत स्टाइलिश नजर आ रही हैं. मैचिंग बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, अपने लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने चांदबाली, मिनिमल मेकअप और खुले बालों का सहारा लिया.

ऑफव्हाइट साड़ी
इस ऑफव्हाइट नेट साड़ी में मौनी रॉय से नजर हटाना मुश्किल है. चिकनकारी वर्क वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन मांग टीका, पार्टी मेकअप और स्लीक स्ट्रेट हेयर ने मौनी के लुक को और निखारा.

फ्लोरल साड़ी
मौनी रॉय क्रीम कलर की इस फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाली साड़ी में हसीन दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, स्टड गोल्डन ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और खुले बालों ने मौनी की खूबसूरती को और बढ़ाया.

पिंक साड़ी
इस पेस्टल पिंक साड़ी में मौनी किसी अप्सरा जैसी दिख रही हैं. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली इस नेट साड़ी को उन्होंने फुल स्लीव्स वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, हैवी गोल्डन नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और स्लीक हेयर बन ने मौनी के लुक में चार-चांद लगाए.

