Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की 4 साल की शादी अब टूटने की कगार पर है. हाल ही में उनके पति सूरज नांबियार ने दोनों के अलग होने की अनाउंसमेंट की.
14 May, 2026
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस जोड़ी मौनी रॉय और सूजर नांबियार ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. शादी के चार साल बाद आई इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. अपने बयान में मौनी और सूरज ने कहा कि वो इस मुश्किल दौर को प्राइवेट और सम्मानजनक तरीके से संभालना चाहते हैं. उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की.

इमोशनल नोट
मौनी और सूरज ने अपने नोट में लिखा कि पिछले कुछ टाइम से उनकी प्राइवेट लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल दिया जा रहा है, जिससे वो काफी निराश हैं. उन्होंने क्लियर कहा कि उनके रिश्ते को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. दोनों ने बयान में लिखा कि, हम बहुत दुख के साथ देख रहे हैं कि मीडिया के कुछ हिस्सों में हमारी प्राइवेट लाइफ में अनावश्यक दखल दिया जा रहा है. हमने अलग होने का फैसला किया है और फिलहाल इस सिचुएशन को प्राइवेट तरीके से संभाल रहे हैं.
दोनों ने लिया अलग होने का फैसला
सूरज नांबियार और मौनी रॉय ने आगे कहा कि बदलते पर्सनल प्रेफरेंस और काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है. हालांकि, उनके बीच रिस्पेक्ट और समझ हमेशा बनी रहेगी. इसके अलावा मौनी ने पोस्ट के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके और सूरज के बारे में झूठी खबरें न फैलाई जाएं. मौनी ने लिखा, हम सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि हमें इस मुश्किल टाइम में प्राइवेसी और सम्मान दें. कृपया मेरे या सूरज के बारे में गलत कहानियां न फैलाएं.
यह भी पढ़ेंः 5 दशकों का सफर, क्लासिक फिल्मों का खजाना, Waheeda Rehman की 10 यादगार फिल्में जिन्होंने इंडियन सिनेमा को बनाया अमर
सोशल मीडिया का खेल
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सूरज और मौनी के रिश्ते को लेकर लगातार बातें हो रही थीं. खबरें थीं कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की अफवाहें तेज हो गईं. बात तब और बढ़ गई जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मौनी ने सूरज के साथ अपनी तस्वीरें डिलीट या आर्काइव कर दी हैं. वहीं, सूरज का इंस्टाग्राम अकाउंट भी लोगों को नजर नहीं आ रहा था, जिससे दोनों के अलग होने की खबरों को और हवा मिली.

लव स्टोरी की शुरुआत
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में हुई थी. शुरुआत में उन्होंने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा, लेकिन छुट्टियों की तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए धीरे-धीरे उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चलने लगा. 27 जनवरी, 2022 को दोनों ने गोवा में शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. शादी में बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाज निभाए गए थे. उनकी हल्दी, मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड की दुनिया का बड़ा नाम हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ मौनी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई. ब्रह्मांस्त्रःपार्ट 1 शिवा में मौनी के कैरेक्टर ‘जुनून’ को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा वो गोल्ड और भूतनी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल मौनी और सूरज ने क्लियर कर दिया है कि वो इस सेपरेशन को लाइमलाइट से दूर रहकर संभालना चाहते हैं.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः Cannes 2026 तक पहुंची Amma Ariyan, क्यों 40 साल बाद भी बेचैन कर देती है ये कल्ट मास्टरपीस?
