Home मनोरंजन Musafir Cafe से पहले देख डालिए Vikrant Massey की ये 8 फिल्में, हर किरदार में दिखेगा एक्टिंग का नया रंग

Musafir Cafe से पहले देख डालिए Vikrant Massey की ये 8 फिल्में, हर किरदार में दिखेगा एक्टिंग का नया रंग

by Preeti Pal 27 July 2026, 4:30 PM IST (Updated 27 July 2026, 6:09 PM IST)
27 July 2026, 4:30 PM IST (Updated 27 July 2026, 6:09 PM IST)
Musafir Cafe से पहले देख डालिए Vikrant Massey की ये 8 दमदार फिल्में, हर किरदार में दिखेगा एक्टिंग का नया रंग

Vikrant Massey Movies: विक्रांत मैसी उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत और काम के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है. छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का उनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है. उनकी नई फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. एक बार फिर वो अपने अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. अगर आप ‘मुसाफिर कैफे’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले विक्रांत मैसी की ये 8 बेहतरीन परफॉर्मेंस जरूर देखिए. इन फिल्मों में उनका हर किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है.

12th Fail

विक्रांत मैसी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में ’12th Fail’ का नाम सबसे ऊपर आता है. इस फिल्म में उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया, जो गरीबी और तमाम मुश्किलों से लड़ते हुए अपने सपनों को पूरा करता है. उनकी सादगी, संघर्ष और एक्टिंग ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी दिल जीत लिया.

ए डेथ इन द गंज

कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत ने शुतु नाम के एक संवेदनशील लड़के की भूमिका निभाई है. परिवार और समाज के दबाव के बीच टूटते एक इंसान की भावनाओं को उन्होंने बहुत सिंपल तरीके से पर्दे पर उतारा. ये उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिनी जाती है.

सेक्टर 36

अगर आपने अब तक विक्रांत को सिर्फ रोमांटिक या सीरियस किरदारों में देखा है, तो ‘सेक्टर 36’ आपको चौंका देगी. इस फिल्म में उन्होंने एक खतरनाक सीरियल किलर का रोल निभाया है. उनका डरावना अंदाज साबित करता है कि वो किसी भी किरदार में खुद को ढाल सकते हैं.

Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट आई सामने, ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ ये बनी नंबर 1 फिल्म

हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू के साथ इस रोमांटिक थ्रिलर में विक्रांत ने ऋषु का किरदार निभाया. शुरुआत में वो एक सिंपल और शर्मीले पति नजर आते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, तो उनका किरदार कई ऐसे मोड़ लेता है जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं. यही बदलाव उनकी एक्टिंग की सबसे बड़ी खूबी बन जाता है.

छपाक

दीपिका पादुकोण स्टारर ‘छपाक’ में विक्रांत मैसी ने सामाजिक कार्यकर्ता अमोल की भूमिका निभाई. उन्होंने एक ऐसे साथी का किरदार निभाया जो हर मुश्किल में एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ मजबूती से खड़ा रहता है. फिल्म में विक्रांत की काम काफी शानदार है.

लव हॉस्टल

इस फिल्म में विक्रांत अहमद के किरदार में नजर आए, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऑनर किलिंग से बचने के लिए भागता फिरता है. प्यार, डर, जिंदगी की जंग और विक्रांत मैसी की एक्टिंग दर्शकों को कहानी से जोड़े रखती है.

द साबरमती रिपोर्ट

‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत ने पत्रकार समर कुमार का किरदार निभाया है, जो एक बड़े हादसे के पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहता है. ईमानदार पत्रकार की भूमिका में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया.

मिर्जापुर

हालांकि ये फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज है, लेकिन विक्रांत मैसी के करियर की चर्चा ‘मिर्जापुर’ के बिना अधूरी है. बबलू पंडित के किरदार में उन्होंने मासूमियत, समझदारी और हिम्मत का ऐसा मेल दिखाया कि वो दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदारों में शामिल हो गए.

रोमांस से लेकर कॉमेडी तक, लोगों को खूब पसंद आईं Kriti Sanon की ये 6 फिल्में; इनमें से कितनी देखीं आपने?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?